आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0032 · भाग 11

इस जन्म में चाहे जितना भी बुरा कर्म हुआ हो, क्या मेरा कल्याण संभव है?

कर्म के हिसाब-किताब का कोई पता नहीं, क्योंकि आपको भी याद नहीं है कि आपने क्या-क्या किया है। पर आत्मज्ञान संभव है। आत्मज्ञान इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि आप राग-द्वेष से मुक्त नहीं हो पा रहे; राग-द्वेष से मुक्त हो जाओगे, बस। आगे राग-द्वेष बनाना बंद करो, और पिछला जितना है, जब एकांत में बैठोगे तो दिखेगा — उसका सामना करो: इस व्यक्ति से राग हुआ तो क्यों हुआ, द्वेष हुआ तो क्यों हुआ, वजह क्या थी, किस कारणवश मैं फंस गया, उसकी यादें मुझे क्यों सता रही हैं। यह अपने आप से पूछना है, और राग-द्वेष से अपने आप को छुड़ाना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18