प्रश्नोत्तर P11-0069 · भाग 11
मैं आपके बताए शब्दों में जी रही हूं, लेकिन कुटिया की कुछ घटनाओं के कारण भ्रमित हो गई हूं। स्पष्ट करना चाहूं, तो क्या आपको बुरा लगेगा?
ना मुझे बुरा लगेगा, ना अच्छा। आपको ज्ञान से मतलब है कि घटनाओं से? गलती यही होती है कि हम घटनाओं को पकड़ लेते हैं, हमें ज्ञान पकड़ना चाहिए। संत जनाबाई गोबर के उपले के लिए लड़ रही थीं; घटना पकड़ोगे तो कहोगे इनकी परम स्थिति नहीं हो सकती, पर उन्होंने बताया कि मेरे उपलों से "विट्ठल-विट्ठल" की आवाज आएगी। जब मैं काम करूंगा तो घटनाएं होंगी — शरीर थकेगा, विरोध होगा; सामना मुझे ही करना पड़ेगा, आपको नहीं करने दूंगा, क्योंकि आप करोगे तो राग-द्वेष में फंसोगे, मैं करूंगा तो निर्लिप्त रहूंगा। कुछ नहीं करूंगा तो कोई घटना नहीं होगी, पर आपको लाभ भी नहीं मिलेगा। अर्जुन को सिर्फ चिड़िया की आंख दिखी — आप अपना लक्ष्य देखो। किसी का कांटा निकालना है तो उसकी पीड़ा देखकर नहीं निकलेगा; कभी-कभी सज्जन को भी दुर्जन बनना पड़ता है, काम के लिए। जो अपनी समझ से ज्ञान को समझकर आए हैं, वे कभी भ्रमित नहीं हो सकते; घटनाएं देख रहे हो, इसका मतलब आपका लक्ष्य ही नहीं है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18