आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0162 · भाग 12

तो कुल मिलाकर जितनी गहरी उत्कंठा होगी, उतना जल्दी घटित होगा? आप विक्षिप्त जैसे हो गए थे, वो उत्कंठा की वजह से — और अभी हम पूर्णतः खोजी नहीं हैं, हमारे पास बहुत ऑप्शन हैं।

हां, जब तक आपके पास ऑप्शन हैं — चलो ये करते हुए वो भी कर लेंगे — तब तक नहीं। जब ऐसा हो जाए कि मैं इसके बिना रह ही नहीं सकता, उसके बाद कुछ बचेगा नहीं, तुम बचोगे, और तुम में जो ज्ञान है वो प्रकट हो जाएगा। लेकिन वो तब होगा जब जीवन से सारे ऑप्शन खत्म हो जाएंगे। और जो भी करो, समझकर करो — जब करो तो लगे कि ये मेरे द्वारा हो रहा है, थोपा हुआ नहीं; थोपा हुआ करोगे तो भटकाव हो जाएगा, और फिर ये पीड़ा होगी कि उनके कहने से इतना किया और हुआ कुछ नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कोई रास्ता दिखाओ... #योगी · 2026-07-12