प्रश्नोत्तर P16-0147 · भाग 16
गुरु जी, एक जगह सत्संग में सुना था — भक्त ने पूछा कि ज्यादा से ज्यादा धन कैसे आकर्षित करूं, अमीर कैसे बनूं। महात्मा जी ने कहा कि दरिद्र की ऊर्जा अलग है और पैसे वाले की अलग; अमीर बनना है तो अमीर की संगत करो, उसकी मदद करो, तो वह ऊर्जा आपकी तरफ आकर्षित होगी; और गरीब की मदद करोगे तो दरिद्र की ऊर्जा आकर्षित होगी। क्या यह बात सही है?
नहीं, यह बात सही नहीं है। हां, अगर आप गरीब होते हुए भी अमीर की मदद करोगे, तो जब अमीर मदद करेगा तो अपने तरीके से करेगा — कभी न कभी वह उसकी भरपाई करेगा, तो आपका भी स्तर ऊपर उठने लगेगा। लेकिन ऐसा नहीं कि गरीब की मदद नहीं करनी चाहिए — करनी ही चाहिए; उससे अनेक तरह के आशीर्वाद मिलते हैं, उससे भी बढ़ोतरी होती है। हमेशा उन जरूरतमंदों की सेवा करो जो उस लायक हैं। और अपने को तो आत्मिक कल्याण के लिए निकलना है — अपने को वैभव वाला नहीं बनना; अपने को तो आत्मिक कल्याण कैसे हो, उसके लिए काम करना है, और अपनी सात्विक ऊर्जा को कैसे जागृत करें, उसके लिए काम करना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऊर्जा के बारे में रहस्यमय ज्ञान / #योगीजी_का_सत्संग #ऊर्जा रहस्यमय #ज्ञान #satsang · 2024-08-02