प्रश्नोत्तर P17-0082 · भाग 17
गुरु जी, कृष्ण भगवान कहते हैं "जब मैं प्रसन्न होता हूं तो बुद्धियोग देता हूं" — यह कौन सा बुद्धियोग है? इस लोक का या किसी और का?
इसी लोक में देते हैं — इस भवसागर से पार कैसे हो जाओ, वैसी बुद्धि, वैसा ज्ञान देते हैं, जिसे सत्संग और विवेक कहा जाता है। लेकिन विवेक और समझने की क्षमता भी तभी मिलती है जब आप योग्य होते हो, जब आप प्रयास करते हो। जैसे आप बोझा उठाते-उठाते थक जाते हो तो बिना बुलाए कोई आता है "चलो मैं उठवा देता हूं" — लेकिन कब? जब आप उठा रहे थे और थक गए, तब।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21