प्रश्नोत्तर P19-0005 · भाग 19
गुरु जी, ब्रह्म मुहूर्त में उठकर बैठने से क्या परमात्मा मिलता है?
ब्रह्म मुहूर्त में सबसे पहले मुर्गा उठता है और काट दिया जाता है — अगर ब्रह्म मुहूर्त में उठने से कुछ हो जाता तो मुर्गे को पहले मोक्ष होता। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से एक लाभ है — उस समय वातावरण शुद्ध रहता है, साढ़े तीन-चार बजे की हवा स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, शरीर स्वस्थ हो सकता है। लेकिन उससे परमात्मा नहीं मिलेगा; आत्म दर्शन आपके कर्म से है — उठने के बाद क्या करते हो। एक आदमी 3:30 बजे उठकर पाप करने लगा, दूसरा 8 बजे उठा और उठते ही चिड़ियों को दाना डाला, भूखों को भोजन कराया — किसको उपलब्धि होगी? जो सत्कर्म कर रहा है। जब भी उठो सत्कर्म करो, जब भी सोओ सत्कर्म करके सोओ — यही नियम बना लो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: स्वाभाविक आत्मा का गुण क्या है / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-29