प्रश्नोत्तर P20-0093 · भाग 20
गुरु जी, क्या वर्तमान में जिया जा सकता है?
वर्तमान में जिया नहीं जा सकता, रहा जा सकता है। जीना मतलब आप किसी वस्तु, किसी रूप के साथ हो, और वह प्रतिपल बदल रहा है, साथ में आपकी समझ भी बदल रही है — तो वर्तमान कहां आया? जीवन चलती गाड़ी है, रुकती नहीं। अगर आप लिप्त नहीं हो, बाहर रहकर देख रहे हो, तो आप वर्तमान में हो। यह बहुत सूक्ष्म और चुनौती भरी यात्रा है; इसमें बहुत धैर्य, समझ और सजगता चाहिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16