प्रश्नोत्तर P20-0105 · भाग 20
अध्यात्म की परीक्षा का सिलेबस क्या है और मेरिट में आने के लिए क्या तैयारी करें?
अध्यात्म में कहा जाता है मान की इच्छा छोड़ दो, तो जब भी परीक्षा ली जाएगी वहां आपके मान की ही बात होगी। राग, द्वेष, मोह, आसक्ति, इच्छा, अपेक्षा, मेरा और कर्ता के भाव में मत फंसना — परीक्षा में आपके अहम भाव को चेक करने के लिए विपरीत परिस्थितियां पैदा की जाएंगी, क्योंकि विपरीत परिस्थिति में ही भाव का पता चलता है। तैयारी यही है — पीछे मत जाना। बहुत मान-अपमान होगा, भावनाओं को ठेस पहुंचेगी; डटे रहना, अपने लक्ष्य को याद रखना और बस उसी को देखना।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02