आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0107 · भाग 20

परीक्षा की पहचान क्या है — "परीक्षा में भागने का ऑप्शन होता है" का क्या अर्थ है?

अगर ऑप्शन नहीं होता तो परीक्षा नहीं होती। परीक्षा में भागने का ऑप्शन होता है — आप पार भी कर सकते हो, गिर भी सकते हो, वहां सिर्फ तुम खड़े हो। गुवाहाटी में किराए के बाद खाने को पैसे नहीं थे, दो लड़कों ने हाथ दिखाकर पर्स भर पैसे रख दिए — मैंने नहीं लिए और सुबह मंदिर के पुजारी को दे दिए, क्योंकि उस पैसे पर हक मेरा था ही नहीं। केदारनाथ में छालों के साथ रात को जंगल पार किया, गांव में रुकने का ऑप्शन था — रुक जाता तो डर जीत जाता, मैं हार जाता। वहां खा लेता या पैसा ले लेता तो मैं गिर जाता।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02