आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0132 · भाग 20

आप सेवा करने वालों से बार-बार क्यों कहते हैं कि "अभी भी जा सकते हो"?

इसलिए कि कोई दबाव में सेवा न कर दे — दबाव और संकोच में सेवा नहीं होती। अभी भी मौका है; उतना अमाउंट रहेगा तो बुढ़ापे में काम आएगा, और यहां गया तो गया, जाने के बाद वापस नहीं मिलने वाला। सेवा वह करे जिसके अंदर पछतावा न हो — पछतावा है तो सेवा करके भी क्या मतलब। कोई करोड़ों दान करे, मैं दोबारा पूछूंगा ही नहीं; जाओ तो मैं एक प्रतिशत भी, न बाहर से न अंदर से, नहीं रोकूंगा। पिछली जिंदगी में पैसा न लेने में मेरा नाम है, लोग मुझसे पैसा पूछने में डरते हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02