प्रश्नोत्तर P20-0135 · भाग 20
जब कोई "हो जाए तो भी ठीक, न हो तो भी ठीक" कहकर दो ऑप्शन देता है, तो आप "ना" वाला क्यों चुनते हैं?
क्योंकि ना करने में उसकी स्थिति का पता चलेगा कि उसने जो शब्द बोला वह पक्का है या नहीं; अगर मैं कर दूंगा तो न तुम्हें पता चलेगा, न मुझे। अगले की सच्चाई निकालने के लिए मैं ना करने वाला ऑप्शन लेता हूं — और जरूरत उनकी है तो फोन भी वही करेंगे। जब देखा कि वह सच में परेशान है, तब परमात्मा ने जिसे भेजा था उसे डायल किया — तीन की जरूरत थी, सामने पूरा पंद्रह रख दिया गया। इस स्थिति पर होने के बाद पूरी प्रकृति साथ है; किसी के लिए किसी की जिंदगी रुकती नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02