प्रश्नोत्तर P20-0168 · भाग 20
साधना में सबसे खतरनाक बंधन कौन सा है?
मान की इच्छा सबसे खतरनाक है — जिसने सब छोड़ दिया, उसका भी यह आखिरी तक पीछा करती है; सब छूटने के बाद यह छूटती है। स्वाभिमान की आड़ में अभिमान रह जाता है — "मैं कुछ हूं, कुछ जानता हूं।" कोई बोले "तुम कुछ नहीं जानते" और जो बोलना शुरू होता है, वह नहीं होना चाहिए; उसी समय रोक लो — "सही बोले, मैं कुछ नहीं हूं।" आंतरिक प्रतिक्रिया न उठे तो समझना आप अपने आप में स्थित हो; विपरीत होगा तभी आपकी स्थिति का पता चलेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: काम क्रोध मद मोह लोभ से कैसे मुक्त हो सकते है? Freedom from Lust, Anger, Pride, Greed, & Attachment. · 2026-03-06