प्रश्नोत्तर P20-0172 · भाग 20
समझ-समझ कर दिमाग पर जो दाग चिपक गए हैं, उन्हें कैसे साफ करें?
समझते-समझते इतना समझना है कि कुछ समझना नहीं — समझ-समझ के तो दिमाग खराब कर दिया है, जिसे झाड़ू-पोछा मार रहे हैं, फिर भी साफ नहीं होता; कुछ दाग रगड़-रगड़ कर साफ करने पड़ते हैं। वे जाएंगे नहीं तो आपका आपसे मिलना भी नहीं होगा। एक बोर्ड है और आप दो हाथ से लिख रही हो — एक राग (लगाव) में, एक द्वेष (नफरत) में; एक से लिख रही हो, एक से मिटा रही हो, तो कभी मिट पाएगा? पहले लिखना बंद करना पड़ेगा, फिर मिटाना पड़ेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: काम क्रोध मद मोह लोभ से कैसे मुक्त हो सकते है? Freedom from Lust, Anger, Pride, Greed, & Attachment. · 2026-03-06