प्रश्नोत्तर P20-0182 · भाग 20
प्रभु ने आम में मीठा और मिर्ची में तीखा स्वाद रखा है — अगर स्वाद न लें तो क्या प्रभु की रचना में हस्तक्षेप नहीं होगा?
आप जैसा है वैसा खाते हो, या बनाकर खाते हो? बनाकर खाते हो — क्यों बनाकर खा रहे हो, वैसा ही खाओ। संसारी खाएगा, लेकिन प्राकृतिक तरीके से नहीं खा रहा, अप्राकृतिक तरीके से खा रहा है। खाने में तकलीफ नहीं है; तकलीफ उस खाने में जो राग-द्वेष हो रहा है — "यह बहुत अच्छा, यह बहुत बुरा" — उसमें फंस गया। कोई भी वस्तु बनाकर खाइए, तकलीफ उसमें नहीं; ठीक में ग्रहण करोगे तो फंस नहीं पाओगे। अच्छा कहा तो बनाने वाले के अंदर से और आपके अंदर से भी राग निकलेगा, बुरा कहा तो द्वेष। हम वस्तुओं का उपयोग करने में नहीं फंसे, अपने तरीके से उपयोग करने में फंसे हैं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07