आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0184 · भाग 20

हमारे लिए सबसे ज्यादा तकलीफदायक और गिराने वाली इच्छा कौन-सी है?

मान की इच्छा। ज्यादातर हम आवरण का उपयोग जरूरत में न करके मान के चक्कर में करते हैं, और मान का चक्कर हमें बहुत ज्यादा गिराता है। जहां भी जाते हैं, आसन से लेकर बैठने और बोलचाल तक, सब अपने तरीके से सामने वाले से उम्मीद करते हैं — लोग रिस्पेक्ट करें, इज्जत दें, अच्छा आसन मिले। मान-बढ़ाई की इच्छा जब तक रहेगी, भटकना होता रहेगा; इससे आप ही समझदारी से छुड़ा सकते हो, और कोई नहीं — तभी अपने आप में जी पाओगे। त्याग नहीं करोगे तो अनेक पिंडों में फंसे रह जाओगे, क्योंकि सबका भाव अलग-अलग है, हर जगह बर्ताव आपके तरीके से नहीं मिल पाएगा। तो शरीर के पोषण के लिए भोजन करो, स्वाद मिले न मिले, न अच्छे में जाओ न बुरे में।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07