प्रश्नोत्तर P20-0198 · भाग 20
इच्छा-अपेक्षा से निकलना बहुत मुश्किल है — हर चीज में अपेक्षा होती है, जैसे खाना खाने के बाद पानी की?
मैं तो कह रहा हूं बहुत आसान है। खाने के बाद पानी पीना तो जरूरत है, अपेक्षा नहीं। रिटर्न पाने की इच्छा को अपेक्षा कहते हैं — आपने किसी के लिए कुछ किया, उसके बाद उम्मीद रख ली कि वह भी मेरे लिए करेगा। पर पानी यही होना चाहिए, ब्रांडेड होना चाहिए — यह आपको दुख देगा: मिल गया तो सुख, नहीं मिला तो दुख। बस समझ लीजिए — योग्यता से ज्यादा पाने की जरूरत क्या है? जरूरत में जियो, जितनी आपकी सामर्थ्य है उसमें जियो; कुछ चाहिए तो उसके लिए काम करो — बात खत्म। मुश्किल तो हमने बना दिया है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07