आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P4-0192 · भाग 4

(वही साधिका, अपने दो बच्चों के बारे में) आपने विवाह नहीं किया — ये दोनों भी कहते हैं विवाह नहीं करेंगे। किसको विवाह करना चाहिए, किसको नहीं? और कैसे पता चले कि जरूरत है या नहीं?

देखिए, आपको जरूरत है तो आप करिए, आपको जरूरत नहीं है तो मत करिए। (कैसे पता चले —) शारीरिक जरूरत है कि मानसिक जरूरत है, किस चीज की (जरूरत है), वो आपको देखना है — अपने आप को ही समझना पड़ेगा। विवाह पर्सनल जिम्मेदारी है। मैं तो कह रहा हूं कि अगर एक पार्टनर की जरूरत है, (तो देखो कि) पता चला आप अध्यात्म (में हो), और पता चला शरीर के लिए आपने शादी कर ली — शरीर का हार्मोन तो ज्यादा दिन टिकेगा नहीं, बाद में उसकी जिंदगी नर्क हो जाएगी। आप उसके साथ पूरी जिंदगी रहना चाहते हो, अपने साथ लेके चलना चाहते हो, तभी विवाह करना है। (अध्यात्म में विचार नहीं मिलते तो साथ नहीं चल पाते —) तो शादी के पहले बातचीत कर लो ना — कि मैं इस मार्ग में हूं, इस मार्ग में आपका साथ रहेगा, तो आप विवाह करो, और नहीं तो हम नहीं करेंगे। और अगर उसने शादी कर ली, और बाद में उसमें से कोई अनुकूल नहीं कर रहा है, तो उसका जिम्मेदार वो होगा, (क्योंकि) शादी के पहले बातचीत हो चुकी थी। (क्या आपको पहले से समझ आ गया था?) मुझे जब से मैं समझने लायक हुआ, तब से ऐसा हो रहा था कि मुझे विवाह नहीं करना; और विवाह अगर करूंगा, तो वैसा मिल जाएगा। जैसे अपनी मां से मैंने कहा — बोलीं शादी कर — (मैंने कहा) मां, ऐसा नहीं कि शादी नहीं करूंगा; जब मुझे जरूरत पड़ेगी, तो मैं शादी कर लूंगा। फिर जरूरत ही नहीं पड़ी। मुझे लगा नहीं करना चाहिए, नहीं किया; मुझे आगे लगेगा करना चाहिए, तो मैं कर लूंगा विवाह — ऐसा कोई प्रण नहीं है कि नहीं; 80 साल बाद भी कर लूंगा, (अगर) मुझे जरूरत पड़ी। मतलब ईमानदार रहो — जो भी हो रहा है, उस चीज को बाहर व्यक्त करने में संकोच मत करो, काहे को संकोच करें? लेकिन हमें सबसे थोड़ी ना व्यक्त करना है। अगर आप मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछ रहे हैं, तो आप हो कौन — पहले मुझे यह जानना पड़ेगा। ऐसे ही कोई आ जाएगा, बोलेगा — आप बताओ, विवाह किए कि नहीं किए, आप ब्रह्मचारी हो? तुझे क्यों पता करना है, तू है कौन? (अगर) आप पूछने आओगे, तो मैं आपसे पूछूंगा कि मैंने विवाह नहीं किया, तो आप क्यों पूछना चाहते हो — तभी मैं आगे बात करूंगा ना। आप बोलोगे, नहीं, कोई बात नहीं, बस ऐसे ही — फिर क्यों पूछोगे?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अगर भक्त न हो तो भगवान का क्या होगा ? क्या भगवान भक्त पर निर्भर हैं ? #bhakt #bhagvan · 2025-07-17