आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0059 · भाग 6

प्रणाम योगी जी। जीवन के हर अनुभव को व्यक्त किया जा सकता है। तो आत्मज्ञान के अनुभव को व्यक्त क्यों नहीं किया जा सकता? क्या इसके लिए कोई शब्द नहीं बने हैं, या शब्द वहां तक पहुंच नहीं पाते?

जब आपके प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा है, तो आत्मज्ञान को ही तो व्यक्त किया जा रहा है। आत्मज्ञान का परिणाम ही तो है आपके प्रश्न के उत्तर। तो व्यक्त तो किया जा रहा है। अब भाई, यह फूल है। इसका आखिरी नाम क्या है? फूल। लेकिन अब फूल क्या है? क्या इसका कोई जवाब है? फाइनल जवाब यह है कि ये फूल है। अब इसका उपयोग किस तरीके से करना है, करो। लेकिन कोई कहे कि यह फूल है, फूल क्या है, तो फिर क्या करोगे? आखिरी में जाकर क्या ही रह जाएगा। तो आत्मज्ञान, आत्मा से जो ज्ञान निकल रहा है, आपके प्रश्न के उत्तर निकल रहे हैं, वही तो व्यक्त हो रहा है। अब आत्मा क्या है, यह थोड़ी ना व्यक्त किया जा सकता है। अरे, आत्मा छोड़ो। फूल दिख रहा है, फूल क्या है, बताओ। जवाब क्या है? यह क्या है? टेबल। टेबल क्या है? तो यह आखिरी है ना। आत्मा से ज्ञान निकल रहा है, आपके प्रश्न के उत्तर मिल रहे हैं, वही तो व्यक्त हो रहा है। लेकिन अगर आप पूछोगे आत्मा क्या है, तो आप बस खड़े हो गए। आप आगे नहीं बढ़ सकते। यह क्या है? टेबल है। टेबल फाइनल जवाब। अब यह किससे बना है? भाई, प्लास्टिक से बना है। अब आत्मा किससे है? परमात्मा से। यह प्लास्टिक से बना है, तो आखिरी जवाब क्या? यह आखिरी जवाब नहीं है। तो व्यक्त हो रहा है। आपको समझना पड़ेगा। समझने के लिए बात करिए, प्रश्न करिए। नहीं तो यह क्या कभी खत्म भी नहीं होगा, और क्या में ही मर जाओगे। और फिर क्या है में जन्म ले लोगे। क्योंकि जब तक क्या है, तब तक जन्म और मृत्यु। क्या है का फाइनल जवाब नहीं है। फिर तो मैं भी क्या हूं। सारा क्या हमेशा खड़ा ही रहेगा। मैं को तो छोड़ दो। जो चीजें प्रत्यक्ष हैं, वहां भी क्या खड़ा है। प्रत्यक्ष तो मैं भी हूं। मेरा बाप क्या है? फिर मेरा दादा क्या है? वो कौन है? वो क्या है? तो क्या है में मर जाओगे। और फिर क्या है में जन्म हो जाएगा। फिर क्या है ढूंढते रहो। इसलिए क्या है इसलिए पूछो कि भैया, यह क्या है और कैसे उपयोग करना है। यह टेबल है, तो टेबल का उपयोग क्या है। यह क्या है? भैया, यह फूल है। समझ गए। फूल फाइनल जवाब है। अच्छा, इसका उपयोग कैसे करना है? उपयोग करो, निकल जाओ। लेकिन क्या है, क्या है, क्या है, तब यही अगला शरीर। अगला शरीर, क्या है, क्या है, क्या है। ऐसे लेटे रहोगे, कभी जवाब नहीं मिल पाएगा। क्या है इसलिए पूछो कि आपकी जरूरत है। मुझे इसलिए समझना है कि इसका उपयोग करना है। तो यह क्या है? यह टेबल है। अच्छा, इसका उपयोग कैसे करना है? बस बात खत्म हो गई। उपयोग करो, निकल लो। अब मेरी जरूरत होगी तो ही मैं पूछूंगा, नहीं तो मैं पूछूंगा भी नहीं। अब देखिए, वही तो बात है कि जरूरत है, या अपने मान के लिए पूछ रहे हो। बहुत लोग ऐसे हैं, दुकान पर जाते हैं, सामान नहीं लेना, लेकिन पूछ भाव कर रहे हैं। बहुत तरह के घूम रहे हैं। अब देखना है मैं किस तरह का व्यक्ति हूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 10 मई 2026 #योगी · 2026-05-10