प्रश्नोत्तर P6-0063 · भाग 6
जो गृहस्थ में रहता है और यहां एक-एक महीने के लिए आता है, क्या उसका भी बारह साल में कल्याण हो जाएगा? क्या यह पक्का है?
देखो, बारह साल अगर पूरी तरह लगातार छोड़कर रहेगा तो होगा। घर छोड़कर मेरे पास ही रहेगा। पूरी तरह मेरे पास रहकर लगे रहेगा। पता चला मेरे पास है, लेकिन प्रपंच में है। रात-दिन थोड़ी न उसके साथ हूं। पूरी तरह नियम का पालन करते हुए रहेगा। नियम जो लिखा है, अगर उसमें रहेगा तो बारह के अंदर ही हो जाएगा। लेकिन पूरी तरह रहकर, नियम का पालन करते हुए।
पता चला एक साल नियम का पालन किया और दूसरे साल में तोड़ दिया, तो एक साल पूरा गया क्या? जैसे आप एक सब्जेक्ट में फेल हो गए, तो एक साल पूरा गया न। फिर वहीं से पढ़ोगे न। अब एक-एक महीना के लिए कोई आएगा, तो भाई वह दो जगह लगा है न। इधर भी लगा है, उधर भी लगा है। अभी एक महीना के लिए आ रहा है। ग्यारह महीना तू वहां अपने आप को लगा रहा है। तो ग्यारह महीने में बहुत गलतियां हो रही हैं न उससे। वहां तो गलतियां ही होती हैं, ज्यादा। तो बारह साल तो नहीं, लेकिन कभी न कभी कल्याण उसका भी होगा। और अगर एक महीने के लिए आता रहेगा, अपने दायित्व और कर्तव्य को निभाकर हमेशा के लिए आ जाएगा। अगर एक-एक महीना के लिए आने लगा, तो उसकी मजबूती हो जाएगी। धीरे-धीरे वह वहां अपने दायित्व और कर्तव्य को पूरा करके छोड़कर, फिर इधर आ जाएगा।
लेकिन अब उसको बारह साल थोड़ी न। मैंने क्या बोला? जब पूरी तरह आप लगते हो। कुछ संचय नहीं करना है। और बारह साल पूरी तरह लगते हो, तब होगा, बारह साल में। पूरी तरह लगने के बाद वह भी बारह के अंदर ही हो जाएगा। लेकिन पूरी तरह लगने के बाद, फिर और कोई काम नहीं, तब होगा। अब एक महीना यहां दोगे, ग्यारह महीना वहां दोगे, तो ग्यारह महीने में बहुत कुछ हो जाएगा न। हो गए तुम्हारे प्रश्न के उत्तर।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 24 मई 2026 #योगी · 2026-05-24