प्रश्नोत्तर P6-0128 · भाग 6
सजगता बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
सजगता मतलब जागरूकता, अवेयरनेस। बस इतना आपको सचेत रखना है अपने आपको कि मुझे किसी के साथ गलत नहीं करना है। आप हर वक्त सचेत रहोगे। यह भाव आपको सचेत रखेगा। मुझे किसी भी प्रकार का, किसी भी व्यक्ति के साथ गलत नहीं करना है। ना बोलने में, ना चलने में। गलत नहीं करना है, तो किसी में नहीं करना है। बोलने में, चलने में, उठने में, बैठने में, देखने में। मेरी नजरें ना चुभें किसी को। मेरे द्वारा कुछ गलत नहीं होगा।
यह अगर पक्का कर लोगे, सोते जागते, उठते बैठते, कि मेरे द्वारा अब कोई भी कार्य गलत नहीं होगा, तो आप हर वक्त, हर समय सचेत रहोगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Sunday Q&A August 2, 2026 #Yogi · 2026-08-02