प्रश्नोत्तर P8-0194 · भाग 8
औपचारिकता में मैं हरि ॐ बोलता हूं। पूरे गांव में सब हरि ॐ ही बोलते हैं। क्या यह शब्द बोला जाए, या रोक दिया जाए?
हरि ॐ आप किस लिए बोलते हो? बस ऐसे ही चलता है, ऐसे ही हरि ॐ निकलता है। चलो, कोई बात नहीं, बोलते रहो। एक संबोधन है। कोई जय माता दी, कोई नर्मदे हर, कोई राम-राम, कोई हरे कृष्ण। कोई बात नहीं। शुरुआत के लिए कुछ तो बोलना पड़ेगा। फोन लगाया तो हेलो बोलने से अच्छा है जय माता दी बोल दो, नर्मदे। उससे कुछ भाव ही शुद्ध होगा। बस यही है। कुछ शुरुआत करने के लिए कुछ न कुछ तो संबोधन करना पड़ेगा। अच्छी शुरुआत अच्छी हो। जय माता दी, कुछ भी बोल दो। जो आपको अच्छा लगे, और सामने वाले को तकलीफ न हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26