प्रश्नोत्तर P11-0050 · भाग 11
जब हम संसार में रहकर फंसे हैं, तो क्या मां-बाप सबको छोड़कर यहां आ जाना जरूरी है, या वहीं रहकर काम करें?
यह आपको देखना है कि मेरे जीवन में क्या जरूरी है; फैसला आपको लेना है। ऐसा नहीं कि जिन लोगों से राग-द्वेष हुआ, वे वहीं हैं — जीवन में जितने लोगों से राग-द्वेष हुआ है, क्या उन्हें पृथ्वी पर खोज सकते हो? रास्ते में, ट्रेन में, बस में राग-द्वेष हो गया; नाम भी नहीं पता। तो देखना है कि मैं कहां रहकर मेरा कल्याण होगा। यहां रहोगे तो 24 घंटे आत्मिक कल्याण को दोगे; घर पर रहोगे तो 24 घंटे नहीं दे सकते। अगर आपकी जिम्मेदारी, कर्तव्य, दायित्व है, तो उसे निभाते हुए करो; और नहीं है, तो यहां चले आओ। यह फैसला आपको करना होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18