आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0051 · भाग 11

अगर घर-परिवार छोड़कर यहां आ जाएं, तो कितने साल में (आत्मज्ञान) होगा ही होगा?

मेरे कहने से मत छोड़ना, नहीं तो जिंदगी भर पछताओगे। यह आपकी चाल के ऊपर है। जैसे विद्यालय में रह रहे हो पर पढ़ ही नहीं रहे, तो क्या होगा? यहां रहकर दृश्य में फंसे घूम रहे हो, तो नहीं होगा। यहां के नियम में पूरी तरह रहोगे, तो होगा ही होगा। दुनिया में कहीं भी, जिस क्षण आप राग-द्वेष से मुक्त हो जाओगे — पिछले से, और आगे बनाना बंद — उसके बाद अवधूत स्थिति हो जाएगी, फिर आज्ञा चक्र खुलता है, और उसके बाद कुछ ही महीनों-दिनों में आत्मा का बोध हो जाएगा। अब आप राग-द्वेष से कितने समय में मुक्त होते हो, यह आपके ऊपर है — चाहे एक दिन में, चाहे 100 साल में भी नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18