प्रश्नोत्तर P17-0015 · भाग 17
बहुत रिश्तों में ऐसा होता है कि हम कहते हैं — मुझे तुझसे कुछ नहीं चाहिए, बस तेरा साथ चाहिए। इसको कैसे समझें?
साथ क्यों? साथ चाहिए तो इसका मतलब कुछ चाहिए; ऐसे थोड़ी ना साथ चाहिए। साथ इसलिए चाहिए कि तुमसे कुछ चाहिए — साथ मिल गया तो मुझे कुछ सोचना नहीं पड़ेगा, सहारा तू देखेगा। अगर कोई कह रहा है कि तेरा साथ चाहिए, तो उसे कोई व्यवस्था मत दो — तुम अपना खाओ-पियो, सब व्यवस्था यूज़ करो, उसे कुछ मत दो — देखो तुमको छोड़ के भाग जाएगा। "तुम मेरे साथ रहो, लेकिन खाना-पीना, बोलचाल हम तुम्हें कुछ नहीं देंगे" — क्योंकि वाणी भी तो देनी होगी। सिक्योरिटी गार्ड जितने से काम नहीं चलेगा, उसके बाद पेट भी तो है। आप खाओगे, उसको नहीं दोगे, तब पता चले ना कि उसे आपका साथ चाहिए था कि पेट भरने के लिए साथ चाहिए था — एक व्यक्ति भी आपके साथ नहीं रहेगा। अगर आप देखोगे — फाइनली मैं देख चुका हूं — एक गुरु के अलावा ऐसा कोई व्यक्ति इस पृथ्वी पर नहीं है जो आपका साथ आपके लिए चाहता है; वो आपका साथ अपने लिए चाहता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आखिर तेरा क्या होगा ? #योगी · 2026-01-11