प्रश्नोत्तर P20-0118 · भाग 20
सेवा करते हुए "मैं ही यह कर रहा हूं, मेरे बिना नहीं होगा" — यह अहंकार न पकड़े, इसके लिए क्या समझें?
यहां कोई न कोई लाइन में खड़ा है, पर हमें पीछे वाले नहीं दिखते क्योंकि हम सोचते हैं हम ही हैं — "जरा हटो, तुम्हारे पीछे कितने इंतजार कर रहे हैं।" आपने कहीं प्रार्थना की थी कि मुझे भी अपना कल्याण करना है, तो प्रकृति ने आपको मौका दिया; आप नहीं करोगे, कोई और करेगा। ज्ञान तो फैलेगा ही — कोई सहयोग करता है तो मेरे ज्ञान को करता है, ज्ञान हटा दो तो मुझे कोई पूछेगा भी नहीं; इसलिए मैं किसी में लिप्त नहीं होता।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02