आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P4-0091 · भाग 4

(कुटिया में साधक) जब मैं खोज रहा था तो किसी ने कहा एक फकीर बाबा से मिलो। उन्होंने कहा कि कुरान पढ़ो, वही आखिरी किताब है, उससे ज्ञान की प्राप्ति हो जाएगी। मैंने पूछा कि हमारी किताबों में पुनर्जन्म का कांसेप्ट है, कुरान में नहीं — तो उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक ही बार आए हैं, रूहें एक जगह रहती हैं, कयामत के दिन सब जागेंगे। मैं यह जानना चाहता था कि जिस ज्ञान की आप बार-बार बात करते हैं, क्या अलग-अलग धर्मों में अलग-अलग तरह का ज्ञान मिलता है, या सबको एक ही तरह का ज्ञान मिलता है?

देखो, मैं आपको बताता हूं। जैसे वाटर कहो, चाहे पानी कहो, चाहे जल कहो, चाहे नीर कहो — सबका मतलब एक ही है। दुनिया की जितनी भी आध्यात्मिक किताबें महापुरुषों ने लिखी हैं — अब तो किताब कोई भी ऐरा-गैरा लिख दे रहा है, मैं उसकी बात नहीं कर रहा, मैं महापुरुषों की बात कर रहा हूं — उन्होंने बोला अलग तरीके से है, लेकिन मतलब सिर्फ इतना था कि ईमानदारी-सत्कर्म में लगकर अपना कल्याण कर लो। बस इतने के लिए इतनी किताबें। अब या तो तुम पढ़ के समझ लो — और कुछ उसमें अलग नहीं लिखा है, फाइनल यही लिखा है: ईमानदारी-सत्कर्म अपनाकर अपना कल्याण कर लो। अब मुझे यह देखना है कि मैं ज्यादा से ज्यादा सत्कर्म कैसे कर सकूं; और मैं भटकने वाला आदमी हूं, इसलिए सत्संग भी सुनता रहूं, क्योंकि सत्संग का बल मिलेगा। नहीं तो मैं सत्कर्म तो करूंगा, फट से भटक भी जाऊंगा, ताकत नहीं मिलेगी, क्योंकि मैं भटक चुका हूं ना, मैं अपनी आदतों का गुलाम हो चुका हूं। सत्संग सुनता रहूंगा तो मुझे बल भी मिलता रहेगा। तो जितनी भी किताबें लिखी गईं, सबका मतलब यही है। (पुनर्जन्म के बारे में —) जब हम मरेंगे, उस दिन समझ लेना। वो रिबर्थ वाला छोड़ो, तुम भी तो शरीर छोड़ोगे, तब समझ लेना। ये रिबर्थ वगैरह के चक्कर में मत पड़ो। हमें क्या मतलब? मैं कह रहा हूं — होता होगा तो क्या होगा? नहीं होता होगा तो क्या होगा? आप बताओ, कुछ होगा क्या? मैं अभी क्या कर सकता हूं, किसमें मेरा कल्याण है — वह करो। (साधक ने कहा मैंने भी कुछ किताबें पढ़ी हैं —) आप छोड़ो किताबों की बातें, आप अपना कुछ बोलो ना, मैं आपसे बात कर रहा हूं। क्या आपका कल्याण रिबर्थ जानने में है? रिबर्थ जान जाओगे तो आपका कल्याण हो जाएगा? नहीं ना। आपका कल्याण आपके कर्म से है ना? आपका कल्याण किसमें है? आपके कर्म से है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 25 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी#योगी · 2026-01-25