आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P23-0146 · भाग 23

गुरु जी, मैं अध्यात्म में लगा हूं और मेरी पत्नी सोशल मीडिया में लगी रहती है, और वो हमसे नाराज रहती है क्योंकि हम गुरु-ज्ञान में लगे हैं। ऐसा क्यों होता है?

तो वो भी सोशल मीडिया में है, तो आप तो नाराज नहीं हो ना? बोलो — हम जब नाराज नहीं, तो तुम क्यों नाराज हो? तुम कहीं लगी हो, तो हम कहीं लगे हैं। परिणाम तुम्हें भी मिलेगा, परिणाम मुझे भी मिलेगा। कोई नाराज हो, चाहे खुश रहे, चाहे अच्छा कहे — आप क्या कर रहे हो? क्योंकि आपके कर्मों का परिणाम, आपका हिसाब-किताब आपको देना पड़ेगा। तो आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या कर रहे हो। बात खत्म।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 26 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-19