आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

सेवा — 321 प्रश्नोत्तर

वे प्रश्नोत्तर जिनके प्रश्न या उत्तर में “सेवा” शब्द आता है — नए पहले।

मन353 उत्तरध्यान331 उत्तरगुरु2,248 उत्तरकर्म580 उत्तरअहंकार84 उत्तरमृत्यु43 उत्तरपरिवार239 उत्तरसेवा321 उत्तरडर138 उत्तरक्रोध46 उत्तर

P23-0165

गुरु जी, अपनों की कुटिया से जाने के बाद साधक की घर में दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, और लोगों से व्यवहार कैसा हो?

P23-0150

गुरु जी, किसी असमर्थ की निस्वार्थ सेवा करना और बदले में उससे कुछ न चाहकर, किसी सामर्थ्यवान से मदद की उम्मीद करना — गलत है या सही?

P23-0126

गुरु जी, रात को मैं कहती हूं कि जाऊंगी और सुबह कहती हूं कि नहीं जाऊंगी — घर, सुविधाएं सब हैं, लेकिन होश में आती हूं तो कहती हूं कि वह भी नहीं चाहिए। यह द्वंद्व क्यों है? मेरे अंदर दृढ़ता क्यों नहीं आ रही, मैं बार-बार डगमगा क्यों जाती हूं?

P23-0111

गुरु जी, हिंदू धर्म में जाति प्रथा या छुआछूत क्या सही है? यदि हां तो कैसे, और यदि नहीं तो कहां तक गलत है?

P23-0104

गुरु जी, मालिकपन से सेवक बनना है — तो किनका सेवक बनना है? सेवकपन का भाव कैसे लाएं?

P23-0084

गुरु जी, हम यहां कुछ सेवा कर ही नहीं पाते — ना बर्तन साफ किए, ना कुछ काम कर पाए।

P23-0082

गुरु जी, पहले तो पीर ही बनेगा ना, फिर बंदा पैगंबर बनेगा — धीरे-धीरे?

P23-0080

गुरु जी, मान लीजिए एक बंदा शैतान है और वह गुरु के पास आ गया — तो फिर उस गुरु का क्या रोल है?

P23-0079

गुरु जी, एक चीज और समझ में नहीं आ रही — कहते हैं परमात्मा ने, खुदा ने आपको बिल्कुल फ्री हैंड छोड़ दिया, जो करना चाहो करो, सही करो या गलत; लेकिन दूसरे हाथ में पकड़ भी रखा है — ऐसा कानून बनाया है जो सीबीआई से भी ज्यादा पावरफुल है, थोड़ी सी गलती की तो सजा मिलेगी। यह कैसे?

P23-0062

गुरु जी, विकारों को दृष्टा बनके कैसे देखें?

P23-0041

गुरु जी, अगर एक संन्यासी को अपना मातृ ऋण चुकाना हो, तो कैसे चुकाए?

P22-0189

गुरु जी, ससुराल वाले हमसे सेवा नहीं करवाते, साथ भी नहीं रखते, अलग कर दिया है, फिर भी कलह खत्म नहीं होता — रिश्तेदार आते हैं और बुराई करते हैं; दुख कैसे खत्म करें?

P22-0158

गुरु जी, कहते हैं आत्मज्ञानी की प्रकृति मदद करती है — क्या ऐसा है? और अगर कोई बवंडर, बारिश आ गई तो क्या उसे फर्क पड़ेगा, तकलीफ नहीं होगी?

P22-0144

गुरु जी, आपने बोला कि हम अभी तक निकलने की, छुड़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं, यात्रा अभी शुरू नहीं हुई — तो यात्रा शुरू कब होगी? क्या जब हम जरूरतमंद की सेवा करेंगे और सत्कर्म-ईमानदारी अपनाएंगे, तब मानेंगे कि यात्रा शुरू हुई?

P22-0138

गुरु जी, भाव बहुत ज्यादा हो तो क्या भगवान ऐसे शरीर में, साकार रूप में आ जाते हैं?

P22-0131

गुरु जी, अगर कोई जरूरतमंद की सेवा ना करके मानवतावश करता है — जैसे डॉक्टर ने माता जी का इलाज किया, माता जी पैसे तो दे सकती थीं, फिर भी उन्होंने नहीं लिया?

P22-0130

गुरु जी, एक डॉक्टर यहां आते हैं, उन्होंने कहा था कभी भी जरूरत हो तो फोन करना। एक माता जी को चोट लगी तो उन्हें बुलाया; बाद में मैंने साइड में कहा कि डॉक्टर साहब कुछ फीस ले लिया करो, तो बोले "नहीं, आपका आशीर्वाद बहुत है।" फिर मैंने कुछ नहीं बोला। मैंने अपनी बात रख दी, अब मुझे संकोच नहीं लगता — इसे कैसे समझें?

P22-0129

गुरु जी, अगर वे फ्री में देंगे तो लोग भी फ्री में ही लेंगे ना?

P22-0128

गुरु जी, बहुत सारे हॉस्पिटल फ्री में इलाज करते हैं — उसे क्या समझें?

P22-0116

गुरु जी, क्या हमें दूध पीना चाहिए, जब उसी दूध के लिए गायों और भैंसों को जंजीरों में बांधकर उनका शोषण किया जाता है, और दूध निकालने के बाद जब वही पशु अर्थहीन हो जाते हैं तो कसाईखानों में भेज दिए जाते हैं? भारत गौ-सेवा के लिए जाना जाता था और आज बड़ा बीफ निर्यातक बन चुका है — यह हमारी प्रगति है या पाप?

P22-0115

गुरु जी, आपने भोजन का पहला कौर उठाते ही याद आने पर हाथ धोकर पहले पिल्लों को खिचड़ी दी — वह कर्म था या सेवा? और लोग यह भी सिखाते हैं कि खाते समय उठना नहीं चाहिए।

P22-0114

गुरु जी, आत्मिक सेवा क्या होती है, जरा समझाइए — क्या वह की जा सकती है या अपने आप होती है?

P22-0113

गुरु जी, बुरा मत मानिए, बस प्रश्न है — क्या आपको कभी सेवा करवाने की जरूरत पड़ती है? अगर कोई कहे कि मैं गुरु हूं, मेरी सेवा करो, तो क्या यह बात सही है?

P22-0110

गुरु जी, शांति का मार्ग क्या है?

P22-0088

गुरु जी, रावण ने तपस्या करके ब्रह्मा जी और शिव जी से अपनी जरूरत की चीजें ले लीं, बाद में बहुत ताकतवर होकर बहुत पाप किए — पर ब्रह्मा जी और शिव जी को कोई दोष नहीं लगा। उन्होंने तो सेवा कर दी, उपयोग रावण ने गलत किया — तो क्या देने वाले पूरी तरह छूट गए?

P22-0086

गुरु जी, अगर ऑनलाइन किसी की कॉल आई, सेवा भाव भी है, लेकिन मन में शंका है और जांच-परख नहीं पा रहे — तो क्या मना कर दें? मना कर दिया और वह सच में जरूरतमंद हुआ तो भी पछतावा होगा।

P22-0085

गुरु जी, मैं दो-तीन ऑथेंटिक एनजीओ से जुड़ी हूं और हर महीने योगदान देती हूं, लेकिन पता नहीं कैसे मेरा नंबर दूसरे एनजीओ के पास चला गया — वहां से कॉल आती हैं कि बच्चे की हालत बहुत खराब है, जो हो सके दे दो। मुंबई, नासिक, उत्तराखंड से कॉल आती हैं, हम हैदराबाद से वहां जा नहीं पाते। अगर पैसे दान कर दिए और वे दुरुपयोग करें तो क्या उसका दोष हमें भी लगेगा?

P22-0084

गुरु जी, अनुभव यह भी है कि कुछ लोग जबरदस्ती गरीब दिखना चाहते हैं — हमने किसी को कंबल दिया, तो दूसरे दिन फिर वह उसी हालत में था, उसने बेच दिया। ऐसे में क्या करें?

P22-0083

गुरु जी, आपने जीवन जीने के मूल सिद्धांत बताए — ईमानदारी और सत्कर्म, और सत्कर्म में जरूरतमंद की सेवा। लेकिन जरूरतमंद की पहचान कैसे करें? हैदराबाद में एक परिवार ने कहा मालिक ने निकाल दिया, घर जाना है, भूख लगी है — खाना मत खिलाओ, पैसे दे दो। तभी दो लोग आकर बोले इनका रोज का यही काम है, तो हम आगे निकल गए। एक बच्ची ने 5 किलो आटा मांगा तो दुकान वाला बोला यह इसे यहीं बेच आएगी। ऐसे में विश्वास कैसे करें?

P22-0078

गुरु जी, पेड़-पौधे लगाना सेवा है या सत्कर्म?

P22-0066

प्रभु जी, सत्कर्म और सेवा में क्या अंतर है?

P22-0019

गुरुदेव, मैं हरियाणा से हूं, श्मशान में सेवा करता हूं और सेवा करते हुए आपका सत्संग सुनता हूं — क्या यह सत्कर्म है?

P22-0018

गुरु जी, मैं अपने गुरु जी के पास रहती हूं, साधना करती हूं; अचानक आपका सत्संग सुना। मुझे कुछ नहीं चाहिए, पर आपकी सेवा में — आपके भ्रमण के लिए — कुछ देना चाहती हूं।

P21-0186

गुरु जी, जरूरतमंद को हम कैसे पहचानें? जैसे भूकंप हो गया, लोग घर-घर आकर कहते हैं उनके लिए कुछ दे दो — हम भरोसे पर दे देते हैं, तो ये सत्कर्म में आता है या पुण्य में?

P21-0183

गुरु जी, राग, द्वेष, मोह, आसक्ति — इनके बारे में भी उदाहरण के साथ बताइए।

P21-0164

गुरु जी, एक प्रोफेसर बहुत सत्कर्म करते थे, 30 साल तक बिस्तर पर पड़े अपने परिवार-जन की सेवा भी की, लेकिन उन्होंने 30 साल तक इतने कष्ट झेले और उनका देहांत हो गया। इससे मुझे लग रहा है कि भगवान है या नहीं? क्या सत्कर्म करने वालों की ये परीक्षा है? मैं बहुत कंफ्यूज हूं।

P21-0163

गुरु जी, हमने आज तक पढ़ा है कि गुरु के मुख से सुनो, मनन करो, नित्य अभ्यास करो; लेकिन आप कह रहे हो कि बेईमानी छोड़ दूं, ईमानदारी अपना लूं और सत्कर्म करूं — क्या केवल इससे आत्म साक्षात्कार संभव है, इसके अलावा कोई दीक्षा नहीं चाहिए?

P21-0153

गुरु जी, घर वाले एक स्वामी जी को मानते हैं जो वास्तु दोष बताते हैं — ये दरवाजा उस तरफ कर दो, ऐसा कीजिए तो वैसा होगा — और कभी-कभी जैसा वो बोलते हैं वैसी घटना घट भी जाती है, तो हमें कंफ्यूजन होता है। हम क्या करें?

P21-0134

गुरु जी, (इनके) भाई-बहन काम के लिए मां को छोड़कर चले गए, बड़े भाई की शादी हुई पर उसका बोझ भी इन पर है; मां इन्हें नहीं छोड़ रही, इसलिए ये कहीं नहीं जा सकते — पर वहीं बैठकर साधना क्या है, आध्यात्म क्या है, यह समझना चाहते हैं और वह भी नहीं हो रहा। इससे कैसे बाहर आएं?

P21-0129

गुरु जी, परिवार (कुटुंब) और आध्यात्म — दोनों को साथ लेकर कैसे चलें?

P21-0122

गुरु जी, यहां बसवेश्वर जी की एक कहावत है "कायकवे कैलास" — काम ही कैलाश है, काम ही पूजा है। अगर हम काम ही न करें तो पूजा कैसे होगी?

P21-0121

गुरु जी, आप जो सात दिन कुटिया में रहने का बता रहे थे — वहां क्या चर्चा होती है, कोई पाठ्यक्रम होता है क्या?

P21-0114

योगी जी, आपने कहा था आत्मज्ञान के लिए ईमानदारी और सत्कर्म दोनों जरूरी हैं और ये दो अलग चीजें हैं — पर सत्कर्म के अंदर तो ईमानदारी होनी ही चाहिए ना? फिर आप दोनों को अलग-अलग क्यों बताते हैं?

P21-0105

गुरु जी, पहले हम मानते थे कि ज्ञान की सेवा सबसे बड़ी है; फिर आपसे सुना "बिना दया के ज्ञान कसाई", तो सेवा-भंडारा करने लगे; भंडारे के बारे में लिखा तो आपने कहा ज्ञान का भंडारा करो — अब मैं कंफ्यूज हूं, क्या करूं?

P21-0102

गुरु जी, आप कहते हो सत्कर्म करो — तो किसका सत्कर्म करें, किसकी सेवा करें, किसको दें, किसको न दें?

P21-0099

गुरु जी, मैं सोचती हूं यह घर छोड़कर कुटिया चली जाऊं और वहां सत्संग-सेवा करूं; पर वहां अपनी मेहनत का नहीं, दूसरों के दिए अन्न का खाऊंगी और पैरों तले जीव भी मरते हैं — क्या इससे मेरा बंधन बनेगा? आत्म-कल्याण के लिए घर पर रहूं या कुटिया जाऊं?

P21-0098

गुरु जी, जीवन में सत्संग भी है, ईमानदारी भी है और आत्मचिंतन भी — इसके अलावा कोई और तप भी करना पड़ेगा, तब उपलब्धि होगी?

P21-0077

गुरु जी, कोई हम पर विश्वास करके अपना काम लेकर आता है जो हमसे नहीं, किसी और के द्वारा होना है। स्पष्ट मना करें तो वह टूट जाएगा, इसलिए उसे थोड़ा आश्वासन दे देते हैं — हम तो इसे सत्कर्म समझकर कर रहे हैं, पर काम न हुआ तो क्या हम उसके पाप के भागीदार बनते हैं?

P21-0050

गुरु जी, हम इंदौर में सत्संग, लंगर और गुरुद्वारे में सेवा करते हैं — हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।

P20-0140

कुटिया के सेवा नंबर पर नाम पूछना, गुड मॉर्निंग या निजी बातें करना क्यों मना है?

P20-0139

आत्मज्ञानी के साथ चलने वाले साधक कहां पहुंचते हैं — नदी और सागर का उदाहरण क्या है?

P20-0137

"ऐसा क्या करूं जो तेरी सेवा हो पाए?" — परमात्मा की सेवा कैसे होती है?

P20-0132

आप सेवा करने वालों से बार-बार क्यों कहते हैं कि "अभी भी जा सकते हो"?

P20-0129

आप किसी को सेवा के लिए बुलाते या रोकते क्यों नहीं, और क्या आप पर्सनल सेवा लेते हैं?

P20-0127

लोग सेवा छोड़कर क्यों चले जाते हैं? क्या आप किसी को हटाते हैं?

P20-0126

सेवा में अहम भाव खड़ा ही न हो, इसके लिए क्या करें?

P20-0124

क्या आप सेवा करने वाले को पुण्य या मुक्ति का आश्वासन देते हैं?

P20-0123

सेवा में कौन किसके लिए कर रहा है — गुरु और सेवक का संबंध कैसे समझें?

P20-0122

गुरु जी, आप ज्ञान फैलाने के लिए साधन (जमीन, गाड़ी आदि) कैसे जुटाते हैं — किसको निमित्त बनाना है, यह कौन तय करता है?

P20-0121

गलती पर डांट मिले तो उसे कैसे लें?

P20-0119

मुझे जो भी सेवा मिले, गुरु दर न छूटे, यह भाव कम न हो और अहंकार मुझ पर काम न करे — इसके लिए क्या करूं?

P20-0118

सेवा करते हुए "मैं ही यह कर रहा हूं, मेरे बिना नहीं होगा" — यह अहंकार न पकड़े, इसके लिए क्या समझें?

P20-0113

क्या आप हर दिन संकल्प करके निकलते थे कि आज खाना या पैसा नहीं लेना? साधना में आपने कौन से नियम बनाए?

P20-0078

गुरु जी, लोग मंदिर में धक्का-मुक्की करके दर्शन या झूला झुलाने के लिए व्याकुल क्यों रहते हैं?

P19-0168

गुरु जी, क्या सच में समाज के लिए काम करने वाले बहुत लोग हैं?

P19-0137

गुरु जी, आप कहते हो मतलबी बनो, पर मतलबी बनेंगे तो निस्वार्थ सेवा कैसे करेंगे?

P19-0121

गुरु जी, यूपी (वाराणसी-चंदौली) में आपको इतनी यशस्विता मिली थी, हजारों लोग रोज आते थे; वह सब छोड़ क्यों दिया?

P19-0119

गुरु जी, आप कहते हो आपने जीवन में दुख को ही चुना है। ऐसा क्यों?

P19-0116

गुरु जी, जब आप घर से निकले थे तब आपने अपने जीवन में कौन सी बातें फिट कर ली थीं?

P19-0097

गुरु जी, आप किसी को भक्त या चेला क्यों नहीं बनाते, और आपने सेवक भाव को ही क्यों चुना?

P19-0096

गुरु जी, गीता पूरी पढ़ी — कृष्ण ने अर्जुन से आखिर में निष्काम कर्म करने को कहा, पर वह जीवन में समझ नहीं आया। निष्काम कर्म क्या है?

P19-0055

गुरु जी, वर्ण व्यवस्था क्या है — ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र?

P19-0014

गुरु जी, कुटिया के निर्माण के लिए आप दान कैसे लेते हैं? साधकों से क्यों नहीं लेते और लाखों रुपये तक मना क्यों कर दिए?

P18-0182

गुरु जी, सत्संगों में सत्कर्म के पीछे मुक्ति या मोक्ष जोड़ दिया जाता है — तो मुक्ति के लिए देना भी तो एक भावना/कामना हुई?

P18-0174

गुरु जी, घर के लोग गरीबों को दान देने से मना करते हैं, समझाने पर भी नहीं मानते — फिर दान कैसे करें?

P18-0165

गुरु जी, आध्यात्म की यात्रा कैसे शुरू करें? और क्या प्रत्यक्ष ज्ञान व्यवहारिक जगत में भी उपयोगी है?

P18-0144

गुरु जी, मेरा सबसे ज्यादा लगाव मां से है, हालांकि माता-पिता का झुकाव छोटे भाई की तरफ है; मैं कहता हूं पूरी संपत्ति उसे दे दो, मुझे नहीं चाहिए, मैं अपना कर्तव्य करूंगा — क्या यह ठीक है?

P18-0100

गुरु जी, ऊर्जा कितने प्रकार की होती है?

P18-0063

गुरु जी, जब तक मेरे सारे प्रश्नों का समाधान न हो जाए, क्या मैं यहां रुक सकता हूं? और यहां साधकों को सहायता कैसे मिलती है?

P18-0026

गुरु जी, अगर तेजी से यात्रा करनी हो, जल्दी पहुंचना हो, तो क्या करें?

P18-0010

गुरु जी, "अपनों की कुटिया" बनाने का भाव क्या है?

P17-0188

गुरु जी, रास्ते में कोई जीव मृत पड़ा मिलता है तो मैं उसे रास्ते से हटा देता हूं (या दबा देता हूं) — क्या यह सत्कर्म है?

P17-0183

गुरु जी, "कुछ नहीं चाहिए" में जो ऊर्जा संचय होती है और भोग में जो खर्च होती थी — उस ऊर्जा का सदुपयोग कैसे करूं ताकि आत्मिक कल्याण हो?

P17-0121

गुरु जी, कोई मार्ग बताए या मदद करे तो धन्यवाद देना क्यों जरूरी है?

P17-0097

गुरु जी, सबको प्रभु ही चाहिए — किसी को माल के लिए, किसी को मोक्ष के लिए। तो प्रभु सबको मोक्ष क्यों नहीं दे देता? प्रभु है क्या?

P17-0090

गुरु जी, जब हम किसी जीव को बिना कामना के भोजन कराते हैं तो अंदर से अच्छा लगता है, सुकून मिलता है — ऐसा क्यों होता है?

P17-0086

गुरु जी, आपने कहा सत्कर्म का मौका प्रकृति देती है — तो क्या उस मौके पर किए सत्कर्म से भी हमारे बंधन कटेंगे, या वह सेवा ही रहेगी?

P17-0081

गुरु जी, सेवा कितने तरह की होती है? और आत्मदर्शन के बाद व्यक्ति की व्यवस्था कौन करता है?

P17-0080

गुरु जी, सेवा और सत्कर्म में क्या अंतर है? सत्कर्म का मौका कैसे मिलता है?

P17-0079

गुरु जी, कुछ भी करो तो आलोचना होती है — ऐसे में क्या करें?

P17-0078

गुरु जी, तीनों प्रवृत्तियां हमारे अंदर भी हैं — सात्विक को कैसे बढ़ाएं, और राजसी-तामसी लोगों से कैसे बचें?

P17-0047

गुरु जी, हमने कबीर पंथ में पढ़ा कि मन को बुरा बना रखा है — मन को ज्योति निरंजन, काल कहा जाता है, और "अपना रूप पहचान" जीव को कहा जाता है। आप कहते हैं मन सबसे सहायक है — ये कैसे?

P17-0030

गुरु जी, साधक की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

P17-0022

आपने बताया कि कुटिया से पहले लोग आपको लाखों देना चाहते थे पर आपने नहीं लिया। मैंने तो पैसे को इतनी वैल्यू दी क्योंकि वो शरीर को सुख-सुविधा देता है और मेरा मान बढ़ाता है — पेट भर जाए तो बचे में मान खड़ा कर लूं। और आप 15-16 साल की उम्र में घर से निकले, एक कपड़े में फक्कड़ संन्यासी की तरह रहे, आपका कोई गुरु भी नहीं रहा। तो मैं ये बात अपने स्वभाव में लाना चाहूं तो शुरुआत कैसे करूं — क्या मैं भी सब कुछ छोड़ के एक कपड़े में रहूं?

P16-0170

(लाइव) गुरु जी, पंच तत्व ज्ञान में संगीत का क्या योगदान है? क्या संगीत से भी पहुंचा जा सकता है?

P16-0158

आदमी के कर्म और पूजा-पाठ में क्या अंतर है? कर्म सर्वोपरि है या पूजा-पाठ?

P16-0155

पांच तत्वों से जो यह शरीर बना है, उठते-बैठते हम सारी चीजों का उपभोग कर रहे हैं — पानी पी रहे हैं, अग्नि से खाना बना रहे हैं। तो क्या इनका भी कोई ऋण हमारे ऊपर चढ़ रहा है? मां का दूध, गाय-भैंस का दूध — इनके बगैर हमारा जीवन नहीं चलता, तो इनका ऋण है?

P16-0151

गुरु जी, आपको 12 साल भटकने के बाद, इतने कष्ट झेलने के बाद आत्मज्ञान हुआ। तो क्या हर आदमी को उसी प्रकार आत्मज्ञान होगा?

P16-0148

सात्विक ऊर्जा को जागृत करने के लिए क्या करें?

P16-0147

गुरु जी, एक जगह सत्संग में सुना था — भक्त ने पूछा कि ज्यादा से ज्यादा धन कैसे आकर्षित करूं, अमीर कैसे बनूं। महात्मा जी ने कहा कि दरिद्र की ऊर्जा अलग है और पैसे वाले की अलग; अमीर बनना है तो अमीर की संगत करो, उसकी मदद करो, तो वह ऊर्जा आपकी तरफ आकर्षित होगी; और गरीब की मदद करोगे तो दरिद्र की ऊर्जा आकर्षित होगी। क्या यह बात सही है?

P16-0145

अगर किसी मानव के अंदर तामसिक और राजसिक ऊर्जा जन्म-जन्मांतर के कर्मों से पहले से इकट्ठी होकर आ रही है, तो क्या उसे खत्म किया जा सकता है?

P16-0144

तो गुरु जी, एक आदमी में दोनों ऊर्जाएं भी हो सकती हैं? कौन सी जागृत होती है?

P16-0106

यहां एक-एक दिन निकालना मुश्किल लग रहा है। पता नहीं, कभी ऐसे माहौल में रहे ही नहीं।

P16-0091

गुरुदेव, आपके जीवन की कोई ऐसी सीख बताइए जो साधकों को राह दिखाए।

P15-0178

रोज चिड़िया को दाना देने का क्या मतलब है? क्या यह सत्कर्म में आएगा?

P15-0117

गुरुदेव, फिर कर्तव्य क्या है? जैसे परिवार का कर्तव्य — बेटी है, पत्नी है, माता-पिता हैं — हम कर्तव्य कैसे निभाएं?

P15-0082

आत्मा परमात्मा में मिल जाए तब सुख है, या आत्मा परमात्मा की सेवा करे?

P15-0073

अपने आप को कैसे समझें, खुद को कैसे जानें?

P15-0065

मुझे कुछ नहीं चाहिए, लेकिन दूसरों की सेवा का विचार रहता है — क्या ये चाहत गलत है?

P15-0016

मेरे पिताजी को कैंसर हो गया है, तबीयत ज्यादा खराब है — आशीर्वाद दीजिए वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएँ।

P14-0165

गुरु जी, मैं हनुमान जी को कैसे प्रसन्न कर सकता हूँ?

P14-0154

क्या आत्मज्ञानी भी नौकरी-पेशा करता है?

P14-0147

बुरी आदतें कैसे छोड़ी जा सकती हैं? सत्कर्म के बारे में विस्तार से बताएँ।

P14-0145

गुरुदेव, आपको ठंड महसूस नहीं होती? आपने शरीर को ऐसा कैसे बनाया है?

P14-0138

प्रभु, कुटिया साधक के लिए है, तो कोई साधना है जो आप यहाँ करने के लिए बताते हो?

P14-0124

गुरु जी, माता-पिता के प्रति सेवा-भाव सांसारिकता में पकड़े रखता है, उनकी सेवा उनकी मनोकामना की पूर्ति है, संसार का ही हिस्सा बना रहता है। क्या संन्यास का रास्ता कोई अदृश्य सत्ता बनाती है?

P14-0120

गुरु जी, अगर हम जीवन ऐसे जिएं कि किसी जीव की हानि ना हो, मगर भगवान को ना पूजते हों, तो क्या आध्यात्मिक सार्थकता हो सकती है?

P14-0117

गुरु जी, मांगना बुरी बात है, फिर साधु-संत खाने के लिए क्यों मांगते हैं? इसका फायदा क्या है?

P14-0110

गुरु जी, हमारे कुछ हिंदू कथावाचक और गुरु साईं बाबा को फकीर के रूप में जासूस, खबरी क्यों बताते हैं? यह सब अच्छा नहीं लगता।

P14-0105

गुरु जी, क्या हमें बेसहारा लोगों की सेवा करनी चाहिए? अगर हां, तो क्यों — क्या यह हमारा दायित्व है?

P14-0102

गुरु जी, कर्म-बंधनों से मुक्त कैसे हों?

P14-0087

गुरु जी, अब तो बस अपने में टिक जाना है, पर इच्छा तो अभी भी आती-जाती दिखती है — आज सुबह आपको ठंडा शर्बत पिलाने की बात मन में आ गई।

P14-0086

गुरु जी, पिछले पाप से छुटकारा कैसे पाएं?

P14-0078

गुरु जी, "निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा" — इसका थोड़ा विश्लेषण कीजिए।

P14-0059

गुरु जी, हर कर्म बंधन देता है, प्रारब्ध को गढ़ता है — ईमानदारी से किया कर्म भी?

P14-0040

गुरु जी, कुछ गुरु कहते हैं ध्यान में बैठो, अंदर प्रकाश दिखेगा या कुछ सुनाई देगा, उसमें ध्यान लगाओ, फिर बुराइयां छोड़ दो तो निर्विकार हो जाओगे — क्या ऐसा होता है?

P14-0037

गुरु जी, कुटिया में केवल तप होगा तो सेवा नहीं हो पाएगी?

P14-0003

गुरु जी, गीता क्या है? और मैं समाज सेवा कैसे करूं?

P13-0185

गुरु जी, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं, उसकी सेवा या मदद करते हैं और उससे कुछ नहीं चाहिए, तो वो भी प्रेम हुआ। लेकिन जो हमारे रिश्तेदार और परिवार हैं, उनसे तो अपेक्षा रहती है। अनजान आदमी के लिए करना निष्काम सेवा है?

P13-0174

गुरु जी, निष्काम कर्म कैसे करें?

P13-0165

महाराज जी, मैं सबके प्रति पॉजिटिव रहती हूं, परंतु परिवार में कुछ लोग मेरे प्रति नेगेटिव क्यों हैं, जबकि मैं निष्काम भाव से सेवा करती हूं?

P13-0147

गुरु जी, जब हम दिल से किसी की सेवा करें और वो हमें बद्दुआ दे, तो क्या वो बद्दुआ लगती है?

P13-0118

आपसे दो साल में जीवन का सार यही सीखा — पहले ईमानदारी, समर्पण, प्रारब्ध को सहन करना, फिर प्रयास-रहित हो जाना। क्या मैं ठीक जा रहा हूं?

P13-0116

कड़ी मेहनत के बाद पैसा कमाते हैं पर अपने लिए या किसी अच्छे कार्य में खर्च नहीं कर पाते। ऐसा क्यों होता है और अपने मन को कैसे बदलें?

P13-0115

जब हम ईमानदारी या सेवा करते हैं तो हर बार संशय आता है कि इस कर्म को करना चाहिए या नहीं, यह मेरे अधिकार में है या नहीं। कौन से कर्म छोड़ने हैं और कौन से कर्म करने हैं?

P13-0107

क्या आपकी जीवन-मुक्ति भक्ति के द्वारा ही सिद्ध हुई?

P13-0084

परमार्थ क्या होता है, और परोपकार से कैसे अलग है?

P13-0083

क्या सिर्फ ईमानदारी से हम सत्य तक पहुंच जाएंगे?

P13-0071

गुरुदेव, जरूरतमंद किसको समझें?

P13-0047

गृहस्थ महिला के लिए मार्गदर्शन करें — बच्चे की जिम्मेदारी के चलते अपने लिए प्रयास पीछे रह जाता है, फिर अफसोस होता है।

P13-0021

गुरु जी, आपने बोला था कि अगर आप सत्संग का लाभ लेते हो तो आपको मूल्य देना होगा, नहीं तो लाभ लेना बंद कर दो। लेकिन मैं अभी पढ़ाई कर रहा हूं, तो मुझे क्या करना चाहिए?

P13-0009

जल्दी कर्म को कैसे काटें, ताकि संसार से जल्दी चले जाएं?

P12-0182

गुरुदेव, आपने X पर कहा था 'उचित कार्य करो, उचित जीवन जियो' — कल मैं इसी के ऊपर एक निर्णय लेने वाला हूं, मार्गदर्शन करें।

P12-0178

(लाइव में) मैं तो बहुत ईमानदार था, पर लोगों की नजरों में मुझसे अच्छे वे निकले जो (पैसे के लेन-देन में) कुख्यात थे। ईमानदारी बड़ी जिम्मेदारी है — एक ईमानदार से बड़ा कोई तपस्वी नहीं।

P12-0166

(लाइव में) मैं ज्ञान के लिए श्रम सेवा कर सकता हूं।

P12-0159

पहले मैं ध्यान यहां-वहां सब लगाता था। अब बस बैठा रहता हूं, तो पैर पूरा सुन्न हो जाता है, कान में गुंजन सुनाई देता है — ये अनुभव मैं देखता नहीं, पर होते हैं। इनका क्या?

P12-0156

दैनिक अभ्यास में हम कुछ ऐसा कर पाएं जिससे कि अपनी चेतना का विस्तार हो — वो क्या करें?

P12-0147

आज के समाज में बहुत से सिद्ध साधु-संत अपने शिष्यों को आशीर्वाद देते हैं कि आपकी मनोकामनाएं और जरूरतें पूरी हों — तो क्या वो पूरी होती हैं? क्या उनके आशीर्वाद से वास्तव में साधक का कल्याण होता है?

P12-0146

गुरु जी, आपने जो कहा था — जो था, है और रहेगा — क्या उसको अपना लें?

P12-0141

गुरु जी, मैं कृपा की बात नहीं कर रहा, लेकिन इतने समय से मेरे अंदर बहुत तीव्र इच्छा हो रही है कि अब मैंने और जन्म नहीं लेना — मुझे यह यात्रा बहुत तेज करनी है। इसके लिए क्या करूं?

P12-0138

आप कहते हो ईमानदारी और सत्कर्म करो, और सत्कर्म का मतलब है जरूरतमंद की सेवा। हम चाहते हैं कि जल्दी आत्मज्ञान को उपलब्ध हो जाएं, पर हम जरूरतमंद को ढूंढ भी नहीं सकेंगे, पता कैसे करेंगे कि जरूरतमंद है या नहीं, और जबरदस्ती ढूंढूं तो अहंकार भी आ जाएगा। तो यह कैसे संभव है कि प्रकृति मेरे सामने ऐसे मौके दे?

P12-0130

सांसारिक चीजों में तो समझ आता है — छोटी नौकरी छोड़ी, ज्यादा पैसा मिला तो वहां शिफ्ट हो गए और पुरानी याद ही नहीं आती। लेकिन अध्यात्म में आपका ज्ञान कहता है कि तुझे यहां से निकल जाना है, अपने घर जाना है — वो मुझे कंटीन्यूसली याद नहीं रहता, फिर मैं वहीं धुनने चला जाता हूं। तो वो सतत कैसे याद रखूं?

P12-0117

मैं बहिर्मुखता से रोज अपने को भर रही थी, अहम या दिखावे से अपने को स्थापित करके लगता था कि मैं जिंदा हूं। आज वैसा नहीं लग रहा, कुछ होता हुआ भी नहीं दिखता, पागल जैसा लगता है — तो क्या साधना के मार्ग में यह शुभ लक्षण है? और जब ऐसा डाउट आए तब मुझे क्या देखना चाहिए?

P12-0087

सेवा से समय मिलने पर अपने स्वरूप में ध्यान करना हो, तो शरीर में किस स्थान पर ध्यान करना चाहिए — हृदय, आज्ञा चक्र, सहस्रार आदि?

P12-0078

शुभ कर्मों से शुभ कर्म बनता है और अशुभ से अशुभ; तो ईमानदारी-सत्कर्म से मुक्ति कैसे होगी? इससे भी तो प्रारब्ध बनेगा — क्या यह भी बंधन नहीं हो जाएगा?

P12-0066

घर पर सत्कर्म कैसे करें?

P12-0042

क्या मुंह पर ही नहीं, अपने अंदर भी शिकायत का भाव नहीं आना चाहिए?

P12-0020

अपनों की कुटिया में किसी भी साधक से कोई सेवा नहीं ली जाती; तो क्या यहां रहकर व्यक्ति आलसी तो नहीं बन जाएगा?

P12-0008

आश्रम में रहने वालों की तो आप सेवा कराकर समझ खोल देते हैं; पर गृहस्थ तो निरंतर उसी दलदल और माहौल में रहते हैं, जल्दी आ भी नहीं पाते। वे बहुत ईमानदार रहने की कोशिश करते हैं, फिर भी गिर जाते हैं। लोग गुरु की फोटो टांग लेते हैं, पूजा-पाठ करते हैं कि गुरु जी पास हैं — तो वे कैसे समझें कि गिर रहे हैं या उनसे कमी हो रही है, और कैसे सुलझें?

P12-0007

अगर गुरु कमी नहीं बताता, तो उसके पास रहते-रहते शिष्य की क्षमता कैसे बढ़ती है?

P11-0200

सत्कर्म अचानक से होता है या प्लानिंग से? और असली दान क्या है?

P11-0197

पहले मेरा भजन में अच्छा मन लगता था, अब भोग में मन बार-बार परास्त कर देता है; शुरू में जो वैराग्य हुआ था, वह ठंडा पड़ गया। मार्गदर्शन दीजिए।

P11-0161

मैं जरूरत से ज्यादा के फैलाव में फंस चुका हूं, जीवन किस्तों पे चल रहा है, समेट रहा हूं। आपके काम में सहयोग नहीं कर पा रहा। क्या मैं बेईमान हूं?

P11-0150

पहले गुरु ज्ञान देने से पहले शिष्य से 12 साल सेवा करवाते थे; आज गुरुओं ने लंगर लगा रखा है, कहते हैं पहले ज्ञान ले लो, सेवा बाद में कर लेना। इसमें क्या अंतर है?

P11-0147

मैं विकलांग हूं, मेरी माताजी मेरी सेवा करती हैं। मेरा कर्मबंधन कैसे मिटेगा?

P11-0136

धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष क्या है?

P10-0199

गुरुदेव, क्या मैं अपने कल्याण के लिए बूढ़े मां-बाप को त्याग दूं? मैंने शादी भी नहीं की। आप मेरा मार्गदर्शन करें।

P10-0152

गुरु जी, ऐसा क्या करूं कि मैं 24 घंटे (साधना) करूं?

P10-0131

गुरु जी, साधक को क्या साधना है? कृपया बताएं।

P10-0127

क्या अपने जीवन को एक कुटिया या आश्रम में नष्ट कर देना समझदारी है? क्या 24 वर्ष की अवस्था में संन्यासी होना चाहिए, या दुनिया को और समझना और जानना चाहिए?

P10-0118

क्या समाज सेवा ही मोक्ष है?

P10-0111

गुरु जी, ऐसा कौन सा काम है जो 24 घंटे किया जा सकता है और जो मुक्ति पक्की कर दे?

P10-0108

गुरु जी, मैं जब किसी की सेवा करने जाता हूं तो ज्यादातर थक जाता हूं। असल में जरूरतमंद कौन है, यह कैसे पहचानें?

P10-0101

गुरु जी, ऐसा कौन सा काम है जो करने योग्य है?

P10-0078

गुरु जी, किसी का आत्मिक भला करने में हम गिर जाते हैं। तो क्या ऐसी सेवा छोड़ देनी चाहिए, और अच्छे से सीखकर फिर करनी चाहिए?

P10-0067

मैं जब अपनी समझ से कुछ भी सेवा, दया आदि करता हूं तो बार-बार गिर जाता हूं। फिर वापस ईमानदारी को पकड़ लेता हूं और पीड़ा के बाद उठने लगता हूं। कब तक (गुरु की) समझ से चलना चाहिए और कब अपनी समझ से भी चल सकते हैं?

P10-0025

समाज इंसान से बनता है। हर इंसान अपना-अपना कर्तव्य निभाए।

P10-0022

सर, यह समझिए कि मैंने अपने मां-बाप की सेवा बिना स्वार्थ के की है।

P9-0193

गुरु जी, कर्म क्या है, और यह हमारे भाग्य को कैसे बदलता है?

P9-0162

महाराज, जब से भक्ति मार्ग पर पड़ा हूं, तब से मैं अपने परिवार के साथ बैठ नहीं पाता। अंदर से काटने लगता है। क्या यह ऊर्जा का टकराव है?

P9-0157

क्या सिर्फ जो कमाते हैं वही सामर्थ्यवान होते हैं, या और कुछ भी सामर्थ्य है?

P9-0155

क्या कर्तव्य से हम बंधे हैं? कर्तव्य जैसा कुछ होता है? माता-पिता के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है? और पढ़ाई के समय जो वादे किए थे, जिनकी अब जरूरत नहीं रही, अगर मैं उन्हें पूरा न करूं, जबकि योग्यता है कि कर सकता हूं, तो कैसे निकलूं?

P9-0153

आत्मज्ञान पाने के लिए क्या करें?

P9-0151

अगर किसी की रक्षा की जरूरत है, तो उसे छोड़कर आत्मज्ञान के लिए जाना क्या जरूरी है?

P9-0146

गुरु जी, क्या जरूरत में जीना और जरूरतमंद की सेवा करना ही साधना है?

P9-0135

गुरु जी, सेवा करते-करते गिरने से कैसे बचें?

P9-0130

गुरुदेव, गृहस्थ में रहते हुए साधना कैसे की जाए? ध्यान और साधना कैसे करें?

P9-0129

क्या दूसरे की सेवा करने में आत्मज्ञान होगा?

P9-0125

गुरु जी, कर्म के सिद्धांत को थोड़ा सा विस्तार रूप देकर समझाइए। सुबह कह दिया था, कल बताएंगे।

P9-0123

आश्रम में जो महाराज आशीर्वाद देने आए, और फिर खर्चा-पानी मांगने लगे। साधु के भेष में भीख मांगना क्या है? साधु किसे कहें?

P9-0114

क्या वैराग्य भी वैभव और दिखावा है?

P9-0111

आप भी फटे कपड़े पहनते थे, क्या दिखाने के लिए?

P9-0100

मैं काफी समय से, दो साल से या बीस साल से, वीडियो देख रहा हूं। अदृश्य रूप में लाभ हो रहा है। नाम अरुंध शाह है। तो क्या अब देना चाहिए, आपके काम में लगना चाहिए?

P9-0099

सिद्धियां होती हैं, तो क्या करें? सिद्धि करनी है क्या, और सिद्धियों के चक्कर में पड़ना क्या है?

P9-0098

क्या कोई इस धरती पर आपके समान साधना और तप कर सकता है? आपके समान कोई मिला क्या, या आगे मिलेगा?

P9-0073

अपने आत्मिक कल्याण और अपने उद्धार के लिए सबसे जरूरी क्या है?

P8-0193

सात्विक प्रवृत्ति के लक्षण क्या हैं? और हम किस प्रवृत्ति में जी रहे हैं, यह कैसे पता चले?

P8-0170

सत्कर्म क्या है?

P8-0160

साथ कितना, कब तक, और कहां तक जरूरी है?

P8-0148

क्या घर के सदस्यों की सेवा भी सत्कर्म है?

P8-0095

साधना को ईमानदारी से करना भी तो ईमानदारी है न? और क्या किसी पर भरोसा करके मार्ग पर चलना चाहिए, जबकि बताने वाला खुद नहीं पहुंचा?

P8-0049

एक श्रोता कहता है, आपके द्वारा प्रत्यक्ष ज्ञान की लहरें उठ रही हैं, जिसके भी बंधन होंगे वे अपने आप टूट जाएंगे, और आत्मिक कल्याण सौ प्रतिशत होना ही है। इस पर क्या कहना है?

P8-0027

क्या कबीर दास जी पूर्व परमात्मा हैं? लोग कहते हैं वो परमात्मा थे, वो संत हुए। इस पर क्या कहना है?

P8-0002

फिर सेवा कैसे करें?

P7-0191

एक साधक दो-तीन महीने पहले वीडियो देखकर आया। पहले और लोगों के प्रवचन जंच नहीं रहे थे। आपका वीडियो पहले अटपटा लगा, फटे वस्त्र में बैठे किसी को सवाल पूछते देखा, आगे निकल गया, फिर लौटकर पूरा सुना तो लगा यही आत्मकल्याण का रास्ता है। पत्नी रोकती थी, बच्चों की शादी के बाद साथ चलने की बात हुई। दादी की गति देखकर लगा कि बच्चों के लिए कमाते रहने के बाद भी वही गति हो सकती है। संसार सबको लात मारता है, फिर भी लोग संसार के लिए पागल हैं। वह पूछता है, संसार में रहते हुए कर्म कैसे करें कि जीवन आत्मकल्याण की ओर जाए?

P7-0190

चंडीगढ़ से एक साधक चार-पाँच महीने से ईमानदारी और सत्कर्म सुनकर प्रभावित होकर आया। कहता है कि सभी बताते हैं, पर आप इस पर अलग से जोर देते हैं, इसलिए हृदय में बैठ गया कि इसे अपनाना ही चाहिए। अभी से शुरू किया है। सुबह की सैर में रोज़ दस-बीस रुपये के कुत्तों को खिलाता है। सैर के बाद घर से बाहर नहीं निकलता, इसलिए मनुष्य कम मिलता है, मिल जाए तो उसकी भी सेवा करता है। ईमानदारी कैसे पूरी तरह अपनाएँ, और सत्कर्म किसे-किसे करें?

P7-0189

इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है?

P7-0169

सेवा देने की हैसियत नहीं है, तो क्या हम आपका सत्संग नहीं सुन सकते?

P7-0161

मैं इस कुटिया को अपनी मानता हूं। छोटी-छोटी बिगड़ने वाली चीजें, जो औरों को नहीं दिखतीं, उन पर ध्यान रखता हूं। पहले लगता था लोग मेरे तरीके से नहीं कर रहे, गलत लगता था। अब समझ आया कि सबकी समझ अपनी है। खाना बनाने में मन लगता है। सारा छोड़ दूं तो कमजोरी आ जाएगी, इसलिए अपना काम भी करता रहता हूं। बोलचाल में गलती हो जाती है। यह कुटिया किसकी है, और यहां कैसे रहें?

P7-0159

रोज पांच-छह बार चक्कर आ रहा है। आत्मचिंतन नहीं होता, बस खाली सेवा ही लगती है, खाली-खाली लगता है। जो सूझता है, वही करते रहते हैं। तब क्या करें?

P7-0146

दूसरा संदेह यह है कि आपने मिस्त्री को डांटा। डांटने से मेरे अंदर संदेह पैदा हो गया कि गुरु ऐसे डांटते हैं। वह अच्छा नहीं लगा। गुरु को ऐसा क्रोध क्यों करना पड़ता है?

P7-0100

पत्नी घर के कामधंधे में लगी रहती हैं। मैं कहता हूं अब छोड़ दो, मैं चुपचाप पुस्तक पढ़ना चाहता हूं, अध्यात्म में लगना चाहता हूं, पर काम नहीं छूट रहा। सुबह सबको उठा देती हैं, पांच बजे जगाकर कपड़े धोने में लगा देती हैं। कई बार कहा, दो तीन घंटे पुस्तक पढ़ो या वीडियो सुनो, नहीं सुनतीं। रिटायर हो गए, फिर भी काम करवाती हैं। बाहर गईं तो काम वाली से काम करवा लेना कह जाती हैं। क्या यह ठीक है?

P7-0097

हम दोनों सेंट्रल गवर्नमेंट से रिटायर हैं, दोनों सक्षम हैं। अब क्या करें? परिवार के लिए कितना ईंट पत्थर जोड़ें? पति कहते हैं कहीं अच्छा कार्य में लगा न दूं, सब लुटा दूंगी। कोई भी गेरुआ वस्त्र पहन के आ जाए तो देने का डर है। गेरुआ वाले को कैसे समझें, जरूरत कैसे देखें?

P7-0094

घर गृहस्थी में रहते हुए साधना कैसे हो सकती है? साधना का मतलब अपने आप को सुधारना है क्या? शेड्यूल इतना व्यस्त है कि अपने लिए थोड़ा समय नहीं निकलता। अभी रिटायर हुई हूं, पहले टीचर थी।

P7-0093

शरीर को कैसे स्वस्थ रखें, ताकि जहां धन नहीं, शारीरिक बल चाहिए, वहां सेवा कर सकें? दिनचर्या और खानपान कैसा हो? जोड़ों का दर्द उम्र के साथ हो रहा है। और कहीं सहयोग दें तो क्या देखें? पारदर्शिता कहां हो?

P7-0092

हम सरकारी नौकरी से अभी रिटायर हुए हैं। अब उस पैसे का क्या करना चाहिए? मैं उसे सत्कर्म में लगाना चाहती हूं, पर घर के दूसरे प्राणी सहमत न हों तो क्या करें? उस पैसे पर मेरा हक है या उनका? जरूरतमंद पात्र है या नहीं, यह कैसे पता चले? कई संस्थाएं सेवार्थ में लगी रहती हैं, क्या उनके माध्यम से भी यह कार्य हो सकता है? वृद्धाश्रम में जो गलत देखा, उसे बताना चाहिए या नहीं?

P7-0082

त्याग की क्षमता हर इंसान में नहीं होती। कोई इतना फंसा होता है कि उसे लगता है अब जीने का फायदा नहीं, और वो अपने आप को सही जगह इस्तेमाल होने के लिए तैयार ही नहीं कर पाता। समाज भी दबाव डालता है कि कुछ भी हो, वो तुम्हारा भाई है, मां-बाप हैं, चाचा हैं, परिवार है। मां-बाप और भाई भी गलत हो सकते हैं। जरूरत पड़े तो माफी मांग लेते हैं, वरना कहते हैं पुरानी बात छोड़ो। व्यक्ति उस दबाव को नहीं झेल पाता। भीड़ में जहां धोखा मिला, वहीं चला गया। अपनी जिंदगी का फैसला नहीं किया, अपने आप से प्यार नहीं किया। परिवार को कर्तव्य कहकर संभालें, तो जब परिवार ही गलत चल रहा हो, तब क्या करें?

P7-0075

सुधारक अपनी पूरी जिंदगी पहले तप में लगाता है, फिर समाज के कल्याण में। जैसे वृक्ष जितना ऊंचा होता है, जड़ें उतनी गहरी होती हैं। बीज का आवरण टूटे बिना पौधा नहीं बनता, और वो टूटना हमें सहन नहीं होता, क्योंकि आगे क्या होगा, पता नहीं। हम उसी आदत में जीते रहते हैं और भीड़ का अनुसरण करते हैं। भीड़ सुंदरता का या किसी और चीज का पैमाना रख दे, तो कमी छुपा ली जाती है, जैसे टोपी लगा ली। छुपाकर न हम जिंदगी जी पाते हैं, न सच में खड़े हो पाते हैं। भीड़ का अनुसरण क्यों करते हैं? क्या मेरे अंदर कमजोरी है या खालीपन है? आवरण आखिर क्या चीज है, और हमारे अंदर ये कमजोरी क्यों है कि हम दूसरे की नजर में अपने आप को भरना चाहते हैं?

P7-0059

बच्चों को कैसा संस्कार देना चाहिए?

P7-0058

देश से बाहर रहते हों तो सत्कर्म किस प्रकार कर सकते हैं?

P7-0025

दुष्कर्म क्या है और सत्कर्म क्या है?

P7-0014

आध्यात्म को ना जानते हुए ईमानदारी और सत्कर्म के साथ क्या आत्मज्ञान संभव है?

P6-0167

विद्वान कहते हैं, एक करोड़ गाय दान कर दो और एक मछली खा लो, तो दान का फल अलग मिलेगा और मछली का फल अलग। एक दूसरे से कटेगा नहीं। क्या यह ठीक है? फिर सत्कर्म से पुरानी बददुआ की भरपाई कैसे होगी? धंधे में झूठ बोलना पड़ता है, घर वाले सच बोलने पर विरोध करते हैं।

P6-0158

सत्कर्म किसे कहते हैं? इस पर विस्तार से बताएँ।

P6-0151

ज्योतिर्लिंग और देवताओं में क्या संबंध है? दोनों एक ही श्रेणी में हैं या अलग अलग? दर्शन के बाद लाभ कब होता है, और यहाँ सत्संग या गुरु के शरण में किस हालत में आना चाहिए?

P6-0150

गृहस्थ में रहकर विषय और विकारों से कैसे बचें? विकार क्या है?

P6-0148

कामनाओं के लिए गुरु के पास धक्के और गाली सहकर क्यों खड़े रहते हैं? गाली को गुरु का आशीर्वाद कह देते हैं, द्वार पर धक्का भी मिलता है। यह आत्मकल्याण के लिए है या माल के लिए? क्या हमने अपने आप को कुत्ते जैसा नहीं बना लिया?

P6-0147

बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं? गुरु किया नहीं है, तो पहले यह समझना है कि गुरु आखिर है कौन। मैं गृहस्थ जीवन में हूँ। क्या स्त्री को गुरु दीक्षा और मंत्र की जरूरत है? गुरु किए बिना मंत्र कौन सा लूँ? कृष्ण को जगतगुरु मानती हूँ। क्या ऐसा भी है कि जब कुछ नहीं चाहिए, तभी गुरु मिलता है?

P6-0111

समाज की सेवा भी बोझ और गुलामी लगती है। ऐसा क्यों हो रहा है?

P6-0105

नागपुर से आई मां कहती हैं, धन, गहना और बेटा-बेटी से लगाव छूट गया लगता है। पति की जंजीर थी, उसे छोड़कर आई हूं। मौन मिल गया, काम भी छोड़ दिया। परिवार वापस बुलाता है। इक्कीस दिन का टारगेट है। क्या मैं मुक्त हो गई? जाऊं या यहीं रहूं? आखिरी इच्छा और बेड़ी का क्या संबंध है? गुरु क्यों चाहिए?

P6-0101

हरियाणा से आई बहन साधना में लगातार बैठने से पैर और शरीर के दर्द में बहुत परेशान थी। कहा गया था, या तो बैठो या चली जाओ, उसके बाद दर्द चला गया। साधना में दर्द और पीड़ा को कैसे देखें? गुरु कठोर क्यों होता है? शरीर, धन और समझ की ताकत को संचित करें या कहां लगाएं?

P6-0081

साधना काल में ऐसी कौन सी परीक्षाएं आती हैं, जिनका पहले से अनुमान नहीं हो सकता? जगह से निकाल दिया जाए, तौलिया चुराने का इल्जाम लग जाए, या धन और आश्रम का लालच दिया जाए, तब साधक कैसे रहे?

P6-0079

अगर एक व्यक्ति केवल फोटो लगाकर माला जपे और दूसरा काम में हाथ बंटाए, तो प्रसन्नता किस पर होगी? शरीर मिल जाने से ही क्या मनुष्य हो गए? मानव और जानवर में क्या अंतर है, और बेईमानी से फंसे हुए को छुटकारा कैसे मिलता है?

P6-0076

आज्ञा चक्र पर अंतरचक्षु से अपने को देखकर यह भाव बनाया जाता है कि मैं एक आत्मा हूं, और उसी भाव में टिके रहने की कोशिश की जाती है, ताकि आत्मदर्शन हो। क्या यह तरीका ठीक है? क्या विराट रूप आत्मा के अंदर समा सकता है? और क्या मैं शुद्ध आत्मा हूं, मैं पवित्र आत्मा हूं, ऐसा कहते रहने से मनुष्य पवित्र हो जाता है?

P6-0073

मैं घर से कुछ औषधियां आपके लिए लाई हूं। क्या आप ले लेंगे? सेवा में लगना चाहती हूं। पौधों की सेवा में क्या करूं, थोड़ा मार्ग बता दें।

P6-0048

आपने एक संकल्प कहा है कि निर्विकार होना है। निर्विकार कैसे होऊंगा, और विकार बन कैसे रहे हैं? बेईमानी छोड़ दूं तो आगे बनना बंद होगा, पर पिछला जो जमा किया है वह कैसे खटेगा? बेईमानी से श्राप मिला, तो सत्कर्म और जरूरतमंद की सेवा से क्या मिलेगा? प्रतिदिन जो विकार हो रहे हैं, उन पर हर क्षण कैसे ध्यान रखूं? प्रश्न पर प्रश्न मन उठाता रहता है, उन्हें ज्यादा नहीं उठने देना है या नहीं?

P6-0031

बच्चे-मकान-गाड़ी सुप्रीम करने के बाद भी sufficiency का प्रश्न क्यों?

P6-0029

आप आए किस लिए हो? (शोध छात्र — इंडियन साइकोलॉजी/साधु)

P6-0021

पूर्ण ईमानदारी नौकरी-बोलचाल में कैसे रखें जब शब्दों में घोल हो जाए?

P6-0009

अध्यात्म अपनाने में रिस्क क्या है?

P5-0189

सत्कर्म करने पर सिकुड़ना बनाम फैलना — कैसे समझें?

P5-0186

ईमानदार हो गए तो कम कमाने क्यों लग जाते हैं? स्किल तो अंदर ही है — ईमानदारी के साथ ज्यादा कमाकर सत्कर्म क्यों न करें?

P5-0159

गुरु जी मेरी मदद करो — क्या आदेश है?

P5-0139

सेवा भाव के साथ चिंतन जरूरी है क्या? आंख बंद आत्मचिंतन या सेवा?

P5-0138

सेवा में गुस्सा आ जाए / गलती हो जाए तो क्या?

P5-0137

शरीर आराम मांगता है — सेवा में कैसे लगें?

P5-0132

आत्मिक कल्याण चाहने वालों को विशेष क्या ध्यान देना चाहिए?

P5-0128

गुरु आश्रम में रहकर गुरु सेवा कैसे करें?

P5-0108

(डॉक्टर) बेईमानी छोड़कर सत्कर्म जीवन में कैसे लाएं?

P5-0101

सब कुछ पहले से तय/फिक्स है तो आगे का रास्ता कैसे करें?

P5-0092

सेवा में किसी को कुछ बोल दूं तो बुरा लगे — गिल्ट हो जाता है। क्या करें?

P5-0084

(गुरुद्वारा सेवक) अरदास में बीमारी-शादी आदि के लिए प्रार्थना करनी पड़ती है — ड्यूटी है। क्या करें?

P5-0070

शरीर की सेवा-इलाज (धाम पर ठीक होना) आत्मिक मार्ग में कहां फिट बैठता है? तंत्र-मंत्र से इलाज?

P5-0044

(राजीव दुबे) आपके साथ कोई भी साधक स्थाई रूप से क्यों नहीं रह पाता?

P5-0037

क्या आपको कोई आत्मज्ञानी मिला? तीन अद्भुत लोगों की घटना क्या है?

P5-0027

(कुटिया में साधक) हम अपने आप पर विश्वास कैसे करें — जो कर रहे हैं सही है या गलत? अध्यात्म / आत्मचिंतन कैसे शुरू करें? चिड़िया-गिलहरी को अपना खाना डालना सत्कर्म है?

P5-0003

(वही साधिका) कोई गुरु कहते हैं कि मुझे पूरी दुनिया का कल्याण करना है, घर-घर तक पहुंचना है — क्या वाकई वो लोगों के लिए करते हैं या अपने लिए? यह भी तो एक कामना हो गई? और (जैसे) हमने मरते हुए बिल्लों-कुतिया को उठाकर पाला — कहते हैं सब अपने लिए ही करते हैं, उनकी तड़प देखकर दुख तो हमें ही होता है।

P4-0181

(वही साधिका) आप (शरीर की सेवा का) सवाल मल-मूत्र और लकवे जैसी बीमारी तक क्यों ले गए? हर बुखार-खांसी में तो ऐसा नहीं होता।

P4-0176

(कुटिया में गोयल जी) कभी संभल जाते हैं, कभी गलती हो जाती है, कभी भटक जाते हैं — क्या करें?

P4-0170

(वही साधिका) सचेत रहने के लिए भी समझ विकसित करनी पड़ेगी — समझ ऐसे बोलने से नहीं बढ़ती। आज पता चला कि मेरा शरीर-भाव इतना गहरा है; अब शरीर-भाव से बाहर आने के लिए कैसा चिंतन करें?

P4-0167

(वही साधिका) दूर रहकर आपके नियमों का पालन करते हुए भी मुझे अपना स्तर पता नहीं चलता था — मैं सोचती थी कि आत्मज्ञान के बहुत करीब हूं; आपके सामने आकर पता चला कितना डिस्टेंस है। (और आज) मेरी जांच हुई, बाबूलाल भाई की क्यों नहीं हुई?

P4-0164

(वही साधिका) मैंने गुरु जी से यह कहलवा लिया कि मेरे शरीर की सेवा की जिम्मेदारी भी वे लेंगे — मुझे तो पता भी नहीं था कि मैं ऐसा कर रही हूं। इससे मेरा कौन सा स्तर पता चलता है? और (बीमारी-मौत में) मेरा कौन करेगा?

P4-0162

(वही साधिका) आपने कहा कि नियमों में रहकर शिष्यत्व की पात्रता अपने आप आ जाती है, फिर गुरु परीक्षा लेता है। जैसे बाबूलाल भाई — वे सेवा में इतने लगे रहते हैं कि साधना में बैठ नहीं पाते, और आपने कहा था कि उन पर विशेष कृपा है, वे इसी ढंग से तर जाएंगे। पहले गुरु 12-12 साल रखते थे; अब तो आदमी की उम्र भी उतनी नहीं। तो क्या यह 12 साल का समय जरूरी है?

P4-0146

(लाइव) गुरु जी नमन। गीता में योगीराज श्री कृष्ण निष्काम कर्म कहते हैं — वो क्या है?

P4-0145

(लाइव) गुरु जी नमन। अपनों की कुटिया में कोई सेवा नहीं है, तो सुबह साधक को अपनी शुरुआत कैसे करनी चाहिए? और वहां सत्कर्म क्या होगा?

P4-0138

(लाइव) गुरु जी नमन। कैसे पता करें कि कौन सा कर्म ठीक है और कौन सा गलत? किसी को कुछ सही लगता है तो किसी को कुछ और।

P4-0133

(वही साधक) गुरुदेव, एक श्लोक में कहा गया है — 'कोटि नाम संसार में, ताते मुक्ति न होय; आदि नाम जो गुप्त जपे, बूझे बिरला कोय।' इसका मतलब — वो आदि नाम क्या है?

P4-0132

(कुटिया में साधक, पेंशनर) मैं जहां रहता था वहां धन से सेवा करता था — खाने-पीने के अलावा बाकी पैसे मैं रखता नहीं था, सेवा-सत्संग में लगा देता था। परिवार से विवाद हुआ तो निकल गया, आठ महीने बागेश्वर में रहा, वहीं आपका वीडियो मिला और तुरंत सब समझ में आ गया। अब यहां आ गया तो मेरा पैसा किसी काम में नहीं आ रहा; परिवार वाले उसे खा जाएंगे। मैं चाहता हूं कि वह पैसा यहां सेवा में लगा दूं — किसको, कैसे दूं?

P4-0114

(लाइव) प्रणाम गुरु जी। समर्थ परिवार में जिज्ञासु का माता-पिता के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए?

P4-0104

(लाइव) प्रणाम गुरु जी। हम लोग पिछले छह साल से बेजुबानों की सेवा का एक ग्रुप चला रहे हैं — स्ट्रीट डॉग, गौ सेवा, पक्षियों की अन्न सेवा की जाती है। तो क्या यह सेवा सत्कर्म के लिए काफी है?

P4-0098

(लाइव) प्रणाम गुरु जी। जब मैं शक्तिशाली होता हूं तो अहंकारी हो जाता हूं। उस समय विनम्रता के लिए क्या करूं?

P4-0085

(लाइव) योगी जी प्रणाम। जब 'कुछ न चाहने' की अवस्था आती है, तब जो स्थिति बनती है क्या वह परिवर्तनशील रहती है, या फिर उसके आगे और कोई आयाम है जहां जिज्ञासा भी समाप्त हो जाती है?

P4-0061

(कुटिया में साधक) आज का युवा — जो यूपीएससी या कोई बड़ी तैयारी कर रहा है, या कॉर्पोरेट में जॉब कर रहा है — उसमें एक ट्रेंड देख रहा हूं कि अपने कर्तव्यों को छोड़कर कहीं एकांत में, या किसी की शरण में भाग जाता है; और जानने-समझने के बाद भी वापस नहीं आता। अगर किसान खेती छोड़ दे, सब ऐसे अकर्मण्य हो जाएं, तो व्यवस्था कैसे चलेगी? वे भटक रहे हैं; आप उन्हें कुछ मार्गदर्शन देंगे?

P4-0043

(लाइव) योगी जी प्रणाम। आपने होटल का काम छोड़ने को कहा है; लेकिन जब तक मैं उस मांस-मदिरा के बीच हूं, क्या मैं उसे सेवा मानकर कर सकता हूं, या वह हर हाल में मेरा पतन ही करेगा? क्या कर्म को बदलने से पहले भाव को बदलकर उस नरक में काम करता रहूं? या फिर भागना ही एक रास्ता है?

P4-0013

(लाइव) प्रणाम योगी जी। हम लोग बेजुबानों का एक ग्रुप पिछले छह साल से चला रहे हैं; अपनी तरफ से पूर्ण (100%) सेवा दे रहे हैं, पर जीवन में शांति नहीं मिलती। गलती कहां हो रही है?

P3-0189

(लाइव) गुरु जी, क्या जातिवाद (हमारे फंसने का) सबसे बड़ा कारण नहीं है?

P3-0181

(कुटिया में साधक) आप तो भगवान के पद को प्राप्त हुए; आपने वीडियो में बताया कि उस स्थिति में आने के लिए आपने कितनी मेहनत की। बाकी सबने वेदों के पठन आदि से ज्ञान लिया, पर आपके यहां तो खाली प्रत्यक्ष ज्ञान का मूल — ईमानदारी, सत्कर्म और सत्संग — है। क्या इतने से हो जाएगा, और जीवन में गुरु की कितनी जरूरत है?

P3-0153

जब सब तुम में ही है तो क्या चाहिए? अगर मैं सीधा अपने आप में आ सकता हूं तो इतनी विधियां क्यों? और एक व्यक्ति रोज दो घंटे ध्यान-पूजा-पाठ करता है, दूसरा ईमानदारी से कर्म करते हुए वे दो घंटे जरूरतमंद की सेवा में लगाता है — दोनों ईमानदार हैं, तो पहले कौन पहुंचेगा?

P3-0144

पुण्य क्या है और पुण्य किस हिसाब से करना चाहिए? क्या पुण्य करने से भी बंधन में बंधते हैं?

P3-0143

(लाइव) सत्कर्म से आत्मज्ञान कैसे पॉसिबल है?

P3-0139

गुरु जी, इसमें नियम बीच में आ रहे हैं — जो नियम हम पर थोपे गए, बांध दिए गए थे, उनका क्या करें? और पाप-पुण्य से कैसे निकलें?

P3-0132

परिवार कहता है — हमने तुम्हारे लिए किया, तुमने माल खाया है तो भरपाई करो। इस हिसाब का क्या करें? भरपाई करने का सही तरीका क्या है?

P3-0115

कर्म का राजा आत्मा है या बुद्धि? हम जो भी कर रहे हैं उसके पीछे कौन है?

P3-0109

आप जो ईमानदारी, सत्कर्म और 'कुछ नहीं चाहिए' की बात बोल रहे हैं — इसके लिए भी तो कुछ चाहिए; ईमानदारी और अच्छा कर्म भी कुछ चाहिए इसलिए कर रहे हैं? निष्काम भाव से करें तो क्या फर्क पड़ता है?

P3-0107

एक साधक ने अनुभव बताया: दीपावली पर पूजा के लिए रखी नए नोटों की गड्डी सत्संग सुनकर निकाली और एक जरूरतमंद को नया नोट दिया, तो देने और लेने दोनों में भाव बहुत पवित्र हुए। फिर प्रश्न — घर या आश्रम में जाकर दान लिखवा आते हैं, तो वह सत्कर्म में आता है या किस कर्म में? (हमारा किराने का बिजनेस है, ज्यादातर ऐसी जगह अनाज भेज देते हैं।)

P3-0106

जैसे अभी वृद्ध लोग आश्रम में आएंगे, जैसे अपने प्रोफेसर साहब — धीरे-धीरे उम्र और बढ़ेगी और ये यहीं रुकेंगे, तो फिर उनकी सेवा कौन करेगा?

P3-0103

जैसे कहते हैं कि वह खुद तर गया तो सात पीढ़ी को तार दिया — मां-बाप का भाव रहता है कि हमने तुम्हारे लिए किया, अब तुम्हारी बारी आई तो तुम मुक्ति की तरफ जा रहे हो, यहां रुको। ऐसे में क्या करें?

P3-0095

सत्संग में सुना कि हमसे जो गलत कर्म हुए उनका फल अलग मिलेगा और अच्छे कर्मों का अलग — अच्छा कर्म बुरे को काटता नहीं। तो फिर सेवा से मिला आशीर्वाद श्राप को कैसे काटेगा? और यह पूरी तरह खत्म कब होगा? किसी ने बड़ा अभिशाप दिया हो जो हमें पता भी नहीं, तो क्या करें?

P3-0094

आपने बताया कि प्रोफेशनल काम करते हुए हमसे जाने-अनजाने ऐसी चीजें हो जाती हैं (जैसे आपके शिक्षक वाली बात) जिनसे लोगों की बद्दुआ, अभिशाप निकल जाता होगा। अब वह अभिशाप मेरे लिए वरदान में कैसे सिद्ध हो, या वह जल्दी कैसे कटेगा?

P3-0088

गृहस्थी में बैलेंस कैसे बनाएं — संन्यासी वाली सीधी बात पर हम एकदम नहीं आ सकते। क्या रिश्तों की बुनियाद में मुझे यह देखना पड़ेगा कि वहां मेरी जिम्मेदारी है या वह व्यक्ति मेरा पैसा यूज़ करके कुछ और कर रहा है? अगर जिम्मेदारी बनती है तो क्या पैसा न देखकर, अपने से बचाकर भी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए? (उदाहरण: किसी का टिकट कराया — क्या उससे स्तर उठता है?)

P3-0075

वस्तु देकर प्रेम कैसे प्रकट करें? गुरु/सेवा में वस्तु कब माध्यम?

P3-0073

आध्यात्मिक मार्ग पर कैसे जियें? शादी से पहले क्या बताएं?

P3-0070

सेवा करते अहंकार/प्रतिस्पर्धा — 'मैं सेवा कर रहा' भाव; सुविधा नहीं ज्ञान/समाज निमित्त चाहिए?

P3-0054

ब्रह्म मुहूर्त में क्या अच्छा काम? बाकी समय?

P3-0053

अध्यात्म में फेल/अटैचमेंट कैसे जांचें? रोने में भी रस?

P3-0031

NGO/संस्थाओं को कंबल-डोनेशन — भाव शुद्ध था फिर देखा बेच देते हैं। पता चलने के बाद भी दें तो? देने से पहले/बाद जांच?

P3-0024

सामर्थ्यवान परिचय नहीं बनाता; कमजोर बनाता है। सेवा में उम्मीद? सत्संग निशुल्क बनाम खर्च?

P3-0020

कृपा किसको, किस पर करनी है? परिवार-समाज में ईमानदारी से सब देकर भी जब टूटता हूं तो करुणानिधि से कृपा मांगता हूं; भाव कुछ दिन ठहरता है फिर वैराग्य ढीला पड़ जाता है और वही रूटीन। भाव स्थिर रखने के लिए कृपा उन पर बरसे या मुझे खुद पर कृपा करनी है?

P3-0006

पार्टनर या परिवार वाले अध्यात्म में रुचि नहीं रखते; लालच-कहानी-जबरदस्ती से पढ़ाने का प्रयास करते हैं। सीमा दीदी जैसी भाव से सेवा करती हैं पर अध्यात्म से मतलब नहीं। क्या हमें उन्हें खींचना चाहिए या अपनी ऊर्जा बचाकर अपनी यात्रा पर फोकस करें?

P2-0198

महानगरों में रहने वाले लोग, जो आपसे जुड़े हैं, अब समझ रहे हैं कि नौकरी में ईमानदार तो रहे, पर सत्कर्म नहीं किया — मुंह लक्ष्य की ओर रहा, पर कदम नहीं बढ़े। पर महानगरों में पक्षियों-चींटियों को दाना डालने की जगह या सच्चे जरूरतमंद ढूंढना मुश्किल है; भिखारी भी ₹1 दो तो ऐसे देखते हैं जैसे अपमान कर दिया। वहां हम क्या सत्कर्म कर सकते हैं?

पहले 300 दिखाए गए हैं — सभी 321 के लिए ऐप में खोलें।