प्रश्नोत्तर P23-0176 · भाग 23
गुरु जी, आपने कौन-कौन सी साधना करके आत्म-अनुभूति पाई है? कृपया बताइए।
ऐसा कुछ बोल नहीं सकता। खोज एक थी, उस खोज में बहुत कुछ किया, लेकिन मेन पाया कि ईमानदारी और सत्कर्म मूल है — और यह मेरे जीवन में था। मतलब ऐसा था कि अगर मैं ट्रेन में भी आता था — जैसे मैं मुंबई से आ रहा था, एक जन मुझे मिल गए, दरवाजे के पास बैठे थे। मैंने कहा आप यहां बैठे हैं? बोले टिकट मेरी कंफर्म नहीं हुई। मैंने कहा चलिए, एक सीट खाली है, आप उस पर विश्राम कर लीजिए — उन्हें सुला दिया, और फिर हम रात भर बैठ के आए, इसलिए कि वे बुजुर्ग थे। यह 2011 की बात है। वे संकोच कर रहे थे, मैंने कहा आप बुजुर्ग हैं, हम युवा हैं, इतना तो कर ही सकते हैं। बांट के खाना, मिलजुल कर रहना — मैं दुनिया में इतना घूमा, मुझे लोग अपरिचित कभी नहीं लगते।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: साधक की दिनचर्या क्या होनी चाहिए ? / दिनचर्या साधक की #livesatsang · 2025-03-12